{"_id":"680fd81011123ec6a803fa02","slug":"give-information-to-police-on-helpline-your-identity-will-be-kept-confidential-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-147904-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पुलिस को हेल्पलाइन पर दें सूचना, गोपनीय रखी जाएगी पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पुलिस को हेल्पलाइन पर दें सूचना, गोपनीय रखी जाएगी पहचान
Tue, 29 Apr 2025 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 29 Apr 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
नौतनवां इंटर कालेज में आयोजित पुलिस की पाठशाला में जानकारी देते सीओ जयप्रकाश त्रिपाठी।
महराजगंज। नौतनवा इंटर काॅलेज नौतनवा में सोमवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं के सवालों का जवाब देकर सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई।
करीब डेढ़ घंटे की पाठशाला में साइबर अपराध रोकने, हेल्पलाइन नंबर, पुलिस की कार्यप्रणाली समेत अन्य बिंदुओं के बारे में जानकारी दी गई। नौतनवा क्षेत्राधिकारी जय प्रकाश त्रिपाठी ने 1090 महिला हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, डायल 112, पॉक्सो एक्ट, अच्छे-बुरे स्पर्श के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी ने डेढ़ घंटे की पुलिस की कक्षा में कानून व्यवस्था बनाए रखने में समाज की भूमिका के साथ विद्यार्थियों को पुलिस की कार्यप्रणाली से अवगत कराया। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि समाज में कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस का दायित्व है। जिस तरह सैनिक देश की सीमा की रक्षा करते हैं, उसी तरह पुलिस पर देश की आंतरिक सुरक्षा की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
पुलिस की जिम्मेदारी है कि समाज में किसी प्रकार का अपराध न हो सके। अगर कोई अपराध हो गया है तो जल्द से जल्द अपराधियों को गिरफ्तार कर सजा दिलाई जाए। अनजान नंबर से आने वाले वीडियो काॅल भी नहीं उठाने चाहिए।
इस दौरान प्रधानाचार्य राम आशीष यादव, उप प्रधानाचार्य मुखलाल गुप्ता, मनोज कुमार शाही, सुनील चंद्र, अवधेश शर्मा, बुद्धेश गुप्ता, राम कुमार यादव, सुमन राव, रेखा कुशवाहा, शिप्रा श्रीवास्तव, विंदू मिश्रा मौजूद रहे।