फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Give fertilizer only to farmers, mark smugglers

Maharajganj News: किसानों को ही दें खाद, तस्करों को करें चिह्नित

Thu, 20 Jun 2024 06:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 20 Jun 2024 06:49 PM IST
विज्ञापन
Give fertilizer only to farmers, mark smugglers
नौतनवा। तहसील सभागार में उप जिलाधिकारी नंद प्रकाश मौर्य ने बृहस्पतिवार को तहसील क्षेत्र के उर्वरक विक्रेताओं के साथ बैठक की। एसडीएम ने दुकानदारों से कहा कि किसानों को ही खाद दें। तस्करों को चिह्नित कर इसकी जानकारी दें। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दुकानदार इसकी जांच कर लें कि जो खाद ले जा रहा है वह किसान है या नहीं। जब तक दुकानदार का सहयोग नहीं होगा, तब तक तस्करी रोकना संभव नहीं है। यदि उर्वरक ले जाते हुए पकड़े जाने पर कोई बताता है कि खाद कहां से ले जा रहा है तो संबंधित दुकानदार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि सभी उर्वरक विक्रेता ई-पास मशीन से ही बिक्री करें। जितनी बिक्री हो शाम को ई-पास मशीन, स्टॉक रजिस्टर, बिक्री रजिस्टर सही होना चाहिए। ई-पास मशीन चार्ज होनी चाहिए। स्टॉक बोर्ड लगा होना चाहिए। किसानों को आधार कार्ड, खतौनी, किसान बही पर ही खाद की बिक्री करें। तस्कर जो कैरियर के रूप में काम कर रहे हैं साइकिल, बाइक से उर्वरक ले जा रहे हैं उन्हें चिह्नित करें। सीमावर्ती गांवों के किसानों को चिह्नित करने के ही खाद दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ नौतनवा जय प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि खाद की तस्करी करते हुए यदि तस्कर पकड़ा गया और दुकान का नाम बताया तो सीधे दुकानदार पर करवाई होगी। इस मौके पर तहसीलदार पंकज कुमार शाही, नायब तहसीलदार सौरभ कुमार श्रीवास्तव, अतिरिक्त निरीक्षक अजय कुमार सिंह, एडीओ एजी सुनील कुमार, दुकानदार बंश बहादुर सिंह, नवनीत त्रिपाठी, मनोज कुमार यादव, सुरेंद्र मद्धेशिया, घनश्याम मौर्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed