फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   GGIC Anandnagar tops in Paniyara painting in acting

Maharajganj News: अभिनय में पनियरा पेंटिंग में जीजीआईसी आनंदनगर अव्वल

Sun, 24 Aug 2025 01:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
GGIC Anandnagar tops in Paniyara painting in acting
महराजगंज। राष्ट्रीय जनसंख्या शिक्षा परियोजना व एनसीईआरटी के संयुक्त निर्देशन में राजकीय बालिका इंटर काॅलेज धनेवा महराजगंज में आयोजित किया गया। इसमें रोलप्ले, निबंध, व पोस्टर- पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को किया गया। कुल 280 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। रोलप्ले (अभिनय) में जहां राजकीय बालिका इंटर काॅलेज पनियरा इंटर की बेटियां अव्वल यही तो पेंटिंग में राजकीय बालिका इंटर कालेज आनंदनगर की बेटियों ने बाजी मारी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए डीआईओएस प्रदीप कुमार शर्मा ने कहा कि जनसंख्या शिक्षा आज समय की आवश्यकता है। लोगों को यह समझने की जरूरत है कि जिस रफ्तार से जनसंख्या वृद्धि हो रही है लोगों के पास जमीन नहीं होगी कि वह अनाज उगाकर पेट भर सकें। जनसंख्या वृद्धि का व्यापक असर सामाजिक परिवेश पर पड़ता है। इसे ऐसे समझ सकते हैं कि जब अधिक लोग रहेंगे तो शिक्षा, रोजगार, सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण आवश्यकताएं विभक्त होती जाएंगी और लाभ देने का ग्राफ घटेगा। यह प्रतियोगिता राजकीय के बच्चों के मध्य कराने के पीछे एनसीईआरटी की की मंशा यह है कि वह राजकीय के विद्यार्थियों को कुशाग्र मानता है जो न सिर्फ खुद जागरूक होते हैं, बल्कि अपने आसपास के समुदाय से भी साझा करते हैं। प्रतियोगिता के नोडल राजकीय जगपुर माध्यमिक के सुभाष तो आयोजनकर्ता राजकीय बालिका इंटर कालेज धनेवा की प्रधानाचार्य अनामिका पांडेय रहीं। प्रतियोगिता में राजकीय माध्यमिक सिंहपुर के प्रधानाध्यापक अनमोल यादव, सुरेंद्र चौधरी, किरण मौर्य, नरेंद्र, श्याम बहादुर, धनंजय, राजकीय माध्यमिक सोहवल से सीमा के निर्देशन में विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का प्रमाणपत्र सभी विद्यार्थियों को देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed