{"_id":"61e06d0a0c8db567e474c269","slug":"get-a-learning-license-made-sitting-at-home-by-answering-15-questions-maharajganj-news-gkp4235733189","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 सवालों का जवाब लेकर घर बैठे बनवांए लर्निंग लाइसेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 सवालों का जवाब लेकर घर बैठे बनवांए लर्निंग लाइसेंस
विज्ञापन
15 सवालों का जवाब देकर घर बैठे बनवाएं लर्निंग लाइसेंस
स्थायी लाइसेंस के लिए पुरानी व्यवस्था लागू रहेगी
महराजगंज। लर्निंग लाइसेंस बनवाने के लिए अब एआरटीओ कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा, क्योंकि नई व्यवस्था के तहत अब घर बैठे ही ऑनलाइन 15 सवालों का जवाब देकर लर्निंग लाइसेंस बनवाया जा सकता है। ऑनलाइन आवेदन और टेस्ट के बाद लाइसेंस का प्रिंट भी लिया जा सकता है। नई व्यवस्था जिले में छह जनवरी से प्रभावी हो गई है। स्थाई लाइसेंस के लिए अभी पुरानी व्यवस्था ही लागू है।
परिवहन विभाग की नई व्यवस्था के तहत ड्राइविंग लाइसेंस को आधार नंबर से जोड़ दिया गया है। लर्निंग लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन करते समय आधार नंबर दर्ज करना पड़ता है। आधार प्रमाणीकरण के बाद आवेदक का नाम, पता व अन्य विवरण फार्म पर स्वत: अंकित हो जाते हैं। केवल इतना ध्यान देना पड़ता है कि आवेदन करने में वही मोबाइल नंबर डाला जाए जो आधार कार्ड में दर्ज हो। ऑनलाइन टेस्ट से पहले आवेदन फार्म में दर्ज मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजी जाएगी। ओटीपी डालने पर आधार पर अंकित फोटो से अभ्यर्थी का सत्यापन होगा और परिवहन विभाग की ओर से ऑनलाइन टेस्ट की तिथि मिल जाएगी।
संभागीय निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि ऑनलाइन टेस्ट देते समय सारथी पोर्टल पर आवेदनकर्ता का चेहरा प्रमाणीकरण होगा। इसके लिए तीन अवसर मिलेंगे। चेहरे का मिलान न होने पर आवेदक को नई फोटो अपलोड करने का विकल्प दिया गया है। टेस्ट के दौरान अभ्यर्थी के पास कोई अन्य व्यक्ति नहीं होना चाहिए। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन टेस्ट के बाद आवेदन पर पंजीकृत मोबाइल नंबर पर लिंक भेजी जाएगी। इससे अभ्यर्थी घर बैठे लाइसेंस प्रिंट कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इसके लिए 15 सवाल पूछे जाएंगे। नौ सवालों का सही उत्तर देने पर पास माना जाएगा। इससे धन और समय की बचत होगी। उन्होंने बताया कि छह जनवरी से जिले में नई व्यवस्था लागू हो गई है। इस व्यवस्था लोगों को काफी फायदा होगा। समय की बचत होगी। घर बैठे ही आसानी से काम हो जाएगा।