फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Gas cylinder caught fire while cooking, household items burnt to ashes

Maharajganj News: खाना बनाते समय गैस सिलिंडर से लगी आग, गृहस्थी का सामान जलकर राख

Fri, 05 Jun 2026 01:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Gas cylinder caught fire while cooking, household items burnt to ashes
निचलौल क्षेत्र की ग्रामसभा बंदी बिशनपुरा का मामला
विज्ञापन

बेटी की सगाई के लिए घर में रखा सामान भी जलकर हो गया राख
महराजगंज। निचलौल क्षेत्र की ग्रामसभा बंदी बिशनपुरा के टोला उसरहवा में बृहस्पतिवार की सुबह खाना बनाते समय गैस सिलिंडर में आग लग गई। इससे घर में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। हादसे में सबसे अधिक क्षति बेटी की सगाई के लिए जुटाए गए सामान की हुई।
गांव निवासी रविन्द्र चौहान के घर में उनकी पुत्री प्रीति खाना बना रही थी। इसी दौरान अचानक गैस सिलिंडर से आग लग गई। घर में मौजूद लोग कुछ समझ पाते उससे पहले ही आग की लपटों ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के समय प्रीति की मां खेत में काम करने गई थी जबकि रविन्द्र चौहान आजीविका के सिलसिले में प्रदेश से बाहर हैं।
विज्ञापन

आग लगने की सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे और बाल्टी, पाइप तथा अन्य संसाधनों की मदद से आग बुझाने में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। लेकिन तब तक घर में रखा अनाज, कपड़े, बिस्तर, फर्नीचर, जरूरी दस्तावेज, नगदी और अन्य घरेलू सामान पूरी तरह जल चुका था। मकान की केवल दीवारें ही बची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलदार अमित कुमार सिंह ने बताया कि अग्निकांड की सूचना मिलते ही राजस्व एवं पुलिस विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया। राजस्व निरीक्षक द्वारा आवश्यक अभिलेख एवं जानकारी परिजनों से प्राप्त कर ली गई है। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत परिवार को लाभान्वित किया जाएगा।

बेटी की सगाई के लिए रखा सामान भी जला
ग्राम प्रधान बैजनाथ यादव के अनुसार रविन्द्र चौहान की बेटी प्रीति की सगाई कुछ ही दिनों बाद होने वाली थी। सगाई के लिए खरीदे गए कपड़े, जेवरात और अन्य आवश्यक सामग्री भी आग की भेंट चढ़ गई। इससे परिवार की खुशियां एक झटके में गम में बदल गईं। घटना के बाद परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने तथा नुकसान का सर्वे कर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। सूचना मिलने पर राजस्व एवं पुलिस विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया। राजस्व विभाग द्वारा क्षति का आकलन करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed