फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Garlic price increased in the market, customers lost their pockets

Maharajganj News: बाजार में लहसुन का भाव बढ़ा, ग्राहकों की जेब ढीली

Thu, 08 Feb 2024 08:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 08 Feb 2024 08:23 PM IST
विज्ञापन
Garlic price increased in the market, customers lost their pockets
महराजगंज। बाजार में लहसुन का भाव बढ़ गया है। वर्तमान में 400 रुपये प्रति किलो लहसुन बिक रहा है। बेमैसम बारिश के चलते खुदरा बाजार में लहसुन की कीमत बढ़ी है। कारोबारी बता रहे हैं की आने वाले सप्ताह में भाव गिरने की उम्मीद है। शहर के थोक व फुटकर मंडी रेट अगल अलग है।
विज्ञापन

लगन का सीजन शुरू होने से लहसुन की मांग अचानक बढ़ गई। इससे लहसुन के सबसे अधिक उत्पादन करने वाले राज्य मध्य प्रदेश और राजस्थान में भी लहसुन महंगा हो गया। मांग की तुलना में आवक नहीं होने से लहसुन के दाम स्थानीय मंडी में आसमान पर पहुंच गए हैं। जुलाई 2023 से ही लहसुन महंगा बिकना शुरू हुआ था। वर्तमान में खुदरा बाजार में 400 से 500 रुपये किलो तक बिक रहा है। शहर के थोक मंडी में इसकी आवक आधी से भी कम हो गई है। इस समय हर दिन एक गाड़ी लहसुन आ रहा है। जबकि पहले तीन गाडी लहसुन प्रतिदिन मंडी में पहुंचती थी।
विज्ञापन

लहसुन के थोक व्यापारी मनोज कुमार ने बताया कि स्थानीय मंडी में लहसुन 240 से 300 रुपये किलो बिक रहा है। खुदरा बाजार में लहसुन की कीमत 400 रुपये किलो को पार कर चुकी है। उन्होंने बताया कि अगले सप्ताह से मंडी में लहसुन की नई फसल की आवक शुरू हो जाएगी। जिसके बाद लहसुन के दाम तेजी से कम हो जाएंगे। लहसुन की पैदावार कम हुई और इसके दाम आसमान पर पहुंच गए। रेस्टोरेंट संचालक शेषनाथ ने बताया कि लहसुन के महंगा होने से इस्तेमाल सब्जियों में उतना ही किया जा रहा है, जितना पहले किया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed