फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Gareeb Kalyan Mela -6973 people benifited

गरीब कल्याण मेला

Sun, 26 Sep 2021 12:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Gareeb Kalyan Mela -6973 people benifited
गरीब कल्याण मेला : योजनाओं से जिले के 6,973 लोग हुए लाभान्वित
विज्ञापन

महराजगंज। पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर शनिवार को जिले के सभी 12 ब्लॉकों में गरीब कल्याण मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न योजनाओं से जिले के 6,973 लोगों को लाभान्वित किया गया। वहीं, कृषि समेत अन्य सभी महत्वपूर्ण विंदुओं पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने सरकार की योजनाओं का बखान करने के साथ ही खेती से आमदनी दोगुनी करने के उपाय बताए। वहीं, गोदभराई के साथ अन्नप्राशन कराया गया। स्टाल के जरिए सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
सदर ब्लॉक में विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने मेले का शुभारंभ किया। ब्लॉक परिसर में विभिन्न विभाग की ओर से स्टाल लगाया कर योजनाओं के लाभ के बारे में जानकारी दी गई। फरेंदा प्रतिनिधि के अनुसार मुख्य अतिथि विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार गरीबों के कल्याण के लिए कई योजनाएं चला रही है। बाल विकास परियोजना विभाग की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा स्टॉल लगाया गया साथ ही दो महिलाओं की गोद भराई व बच्चों का अन्नप्राशन भी विधायक ने कराया। इसके अलावा कृषि, सार्वजनिक वितरण प्रणाली, स्वास्थ्य विभाग, पशुपालन, ग्रामीण आजीविका मिशन की महिलाओं ने भी स्टाल लगाया।
विज्ञापन

लक्ष्मीपुर प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक परिसर में मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुमार पांडेय ने सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के विषय मे विस्तार से बताया। मेला में बाल विकास विभाग की आंगनबाड़ी कार्यकर्तायों द्वारा स्टॉल लगाया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना के 6 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र दिया गया। मेला में प्रगतिशील किसान वीरेन्द्र चौरसिया को तहसीलदार ने सम्मानित किया। सिसवां बाजार प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक सभागार में शनिवार को आयोजित गरीब कल्याण दिवस के अवसर पर लोगों को अपनी आय को बढ़ाने के लिए उपाय बताया गया। ब्लॉक प्रमुख कोदई निषाद ने कार्यक्रम का शुभांरभ किया। बसूली कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. देवेंद्र प्रताप सिंह ने वैज्ञानिक पद्धति से उन्नत खेती करने की जानकारी दी। तहसीलदार निचलौल अरविंद कुमार ने कहा कि वैज्ञानिक तरीके से खेती कर अधिक उपज के साथ अधिक आय अर्जित किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घुघली प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक परिसर में किसान मेले का आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश व केंद्र द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी किसानों को दी गई। गोदभराई तथा ग्राम स्तर पर समूहों द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई। खंड विकास अधिकारी पुष्पा सोनकर, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ओम प्रकाश जायसवाल, जनार्दन गुप्त आदि मौजूद रहे।
परतावल प्रतिनिधि के अनुसार एक दिवसीय किसान कल्याण मेले का शुभारंभ पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया। महिला समूह द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी का निरीक्षण विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने किया। जिसमें उन्होंने हाथों से बनाए गए समान की खरीदारी की। नौतनवां प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक सभागार में मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी नौतनवां रामसजीवन मौर्य रहे। बाल विकास परियोजना, महिला कल्याण विभाग, राजकीय कृषि रक्षा इकाई, पशुपालन, महिला स्वयं सहायता समूह विभागों द्वारा स्टाल लगाया गया।
धानी बाजार प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक परिसर में आयोजित मेला का उद्घाटन छठ्ठू सिंह व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि धानी योगेंद्र त्रिपाठी ने किया। मेले में आए किसानों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे विस्तार से जानकारी दी गई। मिठौरा प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक परिसर में किसान मेले का आयोजन कृषि विभाग के द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। निचलौल प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक सभागार में मेले में महिला कल्याण विभाग द्वारा मिशन शक्ति, चाइल्ड लाइन, खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत नि:शुल्क राशन वितरण बाल विकास सेवा परियोजना का आदि का स्टाल लगाया गया। पनियरा प्रतिनिधि के अनुसार गरीब कल्याण दिवस के अवसर पर विकास खंड स्तरीय किसान कल्याण/ कृषि निवेश मेला का आयोजन हुआ। प्राक्कलन समिति के सभापति व पनियरा विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के हित में तमाम योजनाएं चलाई जा रही हैं।

आकर्षण का केंद्र रहा पोषण स्टाल
लक्ष्मीपुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जयंती पर शनिवार को लक्ष्मीपुर में आयोजित गरीब कल्याण मेला में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा लगाए गए पोषण स्टाल मेला में आकर्षण का केंद्र रहा। बाल विकास विभाग के आगनबाड़ी वर्कर्स द्वारा साग, सब्जी, फल, आनाज, दलिया, फल आदि से विशेष व्यंजन तैयार कर स्टाल लगता गया था। जिसके माध्यम से लोगों को पोषण के विषय में बताया गया। जिसमे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सरोज जायसवाल, गीता, मीना गुप्ता, सरिता, रेखा, नीलम, सुगन्धा, पुष्पा, प्रियंका श्रीवास्तव, रीता, दुर्गावती आदि द्वारा लगाए गए पोषण स्टाल का प्रमुख प्रतिनिधि संतोष पांडेय, तहसीलदार आरपी त्रिपाठी, बीडीओ अनिल यादव, बीइओ हेमंत कुमार मिश्र एवं सीडीपीओ अनुराग त्रिपाठी द्वारा सराहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed