फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Garbage will be collected door-to-door to make the city garbage free

Maharajganj News: शहर को कचरा मुक्त बनाने के लिए डोर-टू-डोर उठेगा कूड़ा

Mon, 03 Mar 2025 06:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 03 Mar 2025 06:52 PM IST
विज्ञापन
Garbage will be collected door-to-door to make the city garbage free
निचलौल। शहर को कचरा मुक्त बनाने और व्यवस्थाओं में सुधार के लिए नगर पंचायत की ओर से निरंतर नए-नए कदम उठाए जा रहे हैं। नगर पंचायत की ओर से डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए पांच ई-रिक्शा और एक टीपर वाहन खरीदा गया है।
विज्ञापन

सोमवार को इन वाहनों का नगर पंचायत परिसर में नगर पंचायत अध्यक्ष की ओर से विधि विधान से पूजन कराया गया। उसके बाद कूड़ा उठाने के लिए वाहनों को शहर में रवाना किया गया। इससे शहर को कचड़ा मुक्त करने में काफी हद तक सहयोग मिलेगा।
विज्ञापन


नगर पंचायत अध्यक्ष शिवनाथ मद्धेशिया ने बताया कि शहर में स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत सफाई कूड़ा कलेक्शन के लिए पांच ई-रिक्शा के साथ ही एक टीपर वाहन खरीदा गया है। डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए इन वाहनों में बनाई गई व्यवस्था केवल कूड़ा कलेक्शन ही नहीं करेगी, बल्कि कचरे को भी अलग-अलग करने में मदद करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन वाहनों की खरीदारी कर डोर टू डोर कलेक्शन के लिए वाहनों की संख्या में बढ़ोत्तरी की गई है। इतना ही नहीं सभी प्रतिष्ठानों और आवासीय क्षेत्रों में डस्टबिन लगाने की अपील की गई है। साथ ही नगर पंचायत के अलावा किसी प्राइवेट कूड़ा उठाने वाले को कूड़ा न देने की भी अपील की गई है। क्योंकि उनके पास कचरे को डालने के लिए कोई स्थान नहीं होता है, जिससे शहर की स्वच्छता को खराब कर सकता है। इस दौरान भाजपा नेता सुनील मद्धेशिया मुन्ना के साथ ही सभासद अनिल गुप्ता, जयसिंह यादव, दशरथ प्रसाद, धीरज, साबिर अली मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed