{"_id":"698e354c6501a391b80c261b","slug":"ganja-worth-crores-recovered-twice-in-a-week-at-sonauli-border-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-171478-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: एक सप्ताह में सोनौली बॉर्डर पर दो बार करोड़ों के गांजा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: एक सप्ताह में सोनौली बॉर्डर पर दो बार करोड़ों के गांजा बरामद
विज्ञापन
सोनौली। भारत-नेपाल के सोनौली बॉर्डर पर गांजा की तस्करी बढ़ गई है। नारकोटिक्स ने एक सप्ताह में करोड़ों रुपये के गांजा की दो खेप बरामद कर पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इसमें अभी तक सुरक्षा एजेंसियों के सामने यह बात सामने आई है की थाईलैंड के रास्ते उच्च क्वालिटी के गांजा हाइड्रोपोनिक वीड काठमांडो लाया जा रहा है। दिल्ली तक पहुंचाने के लिए कैरियर का सहारा लिया जा रहा है। इसमें प्रति 500 ग्राम के लिए एक लाख रुपये का कैरिंग चार्ज दिया जा रहा है। पुलिस सहित अन्य खुफिया एजेंसियां अंतरराष्ट्रीय गिरोह के सरगना की तलाश ने जुट गई है।
भारत मे थाईलैंड से हाइड्रोपोनिक वीड की तस्करी हो रही है। इसका खुलासा शनिवार की सुबह कस्टम और एसएसबी विभाग ने करीब छह किलो के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। ठीक इसी तरह बुधवार की सुबह एसएसबी और पुलिस की टीम ने करीब आठ किलो गांजा के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर न्यायालय चालान किया। पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि गांजा को काठमांडो में एक आदमी ने दिया है और उसे दिल्ली में देना था, जबकि बीते शनिवार को पकड़े गए दंपती थाईलैंड से सीधे हाइड्रोपोनिक वीड लेकर काठमांडो पहुंची थी। इसे उसके एक अन्य साथी ने काठमांडो से टिकट बना कर मैत्री बस से दिल्ली पहुंचने की योजना बनाई। पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि दिल्ली की सुल्ताना नाम की महिला पहले पति पत्नी को अपने पैसे से थाईलैंड बुलाती है। वहां होटल में इनके रहने खाने की अच्छी व्यवस्था रहती है। 500 ग्राम के लिए एक लाख रुपये दिल्ली पहुंचाने के लिए मिलते लेकिन अधिक रकम की लालच देकर छह किलो हाइड्रोपोनिक वीड लिया और काठमांडो पहुंच गए, वहां तीसरा आरोपी एक होटल में लेकर गया और उसने एयरपोर्ट पर उसकी मदद कर दिल्ली के लिए मैत्री बस का सहारा लिया। एक ही बस तीनों के टिकट बुक किए। पूछताछ में यह भी बात सामने आई है कि उच्च क्वालिटी के गांजा दिल्ली, हरियाणा और गोवा के रेस्टोरेंट और बार में खपाया जाता है। सीओ नौतनवा ने बताया कि सीमा पर सर्तकता बरती जा रही है। नेपाल से आने वाले यात्रियों पर नजर रखी जा रही है।
पहले बस से दूसरी बार पैदल ही गांजा तस्करी
भारत नेपाल सीमा सोनौली पर शनिवार को सुरक्षा एजेंसियों ने भारत नेपाल मैत्री बस से तस्करी की योजना बनाई, लेकिन सीमा सर्तकता के कारण बरामदगी हुई। दूसरी बार तस्करों ने पैदल सीमा पार करने की योजना बनाई जिसे टीम द्वारा पकड़ लिया गया। इस बार भी जांच टीम द्वारा स्कैनर मशीन में कुछ पीली वस्तुओं के शक पर उन्हें रोक कर कड़ाई से पूछताछ किया और लगेज की जांच में गांजा की बरामदगी हुई।