फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Gandak-Mahav above danger mark... water level of other rivers rising rapidly

Maharajganj News: गंडक-महाव खतरे के निशान के ऊपर... अन्य नदियों का तेजी बढ़ रहा जलस्तर

Sun, 29 Sep 2024 02:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 29 Sep 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
Gandak-Mahav above danger mark... water level of other rivers rising rapidly
झिंगटी गांव के पास एसएसबी रोड पर बाढ़ का निरीक्षण करते डीएम अनुनय झां व पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र - फोटो :
महराजगंज। जिले में बारिश का असर दिखने लगा है। नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। महाव के साथ ही गंडक नदी का जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर पहुंच गया है। बंधों की निगरानी तेज कर दी गई है। सिंचाई विभाग की ओर से जिम्मेदारों को तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन

शनिवार को महाव नाले के पुल में सुबह एक पेड फंस गया था। इसे लेकर जिम्मेदार परेशान हो गए। क्योंकि पेड़ तेज जलधारा के साथ आगे जाता तो किनारों को तोड़ देता है। समय रहते ही जेसीबी से इसे निकाला गया। इसके बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली। सबसे अधिक 12 फीट पर महाव का स्तर रिकार्ड किया गया। चंदी राप्ती, रोहिन समेत अन्य नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी हुई है। बी गैप बंधे की सुरक्षा को लेकर विशेष निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन

सिंचाई खंड द्वितीय अधिशासी अभियंता राजीव कपिल ने बताया कि बंधे सुरक्षित हैं। जिम्मेदारों को निर्देशित किया गया है। जल स्तर पर नजर रखी जा रही है।
जिले में नदियों का जलस्तर
नदी--------खतरे का निशान-------वर्तमान जलस्तर
प्यास---------102.25मीटर-----------------102.50 मीटर
विज्ञापन
विज्ञापन

चंदन---------101.5मीटर-------------------101.50 मीटर
राप्ती रिंगोली---80.30---------------78.55 मीटर
महाव----------5 फीट-----------------12 फीट
रोहिन रतनपुर -------99.35 मीटर-----98.20 मीटर
रोहिन भौराबारी---79 मीटर---------76.25मीटर
रोहिन त्रिमुहानी---82.44 मीटर------79.78मीटर
गंडक-------------109.670 मीटर-----109.710 मीटर

जिगिनिहवां में चंदन नदी का पश्चिमी किनारा टूटा

ठूठीबारी। जिगिनिहवां ग्राम सभा के मल्लाह टोली गांव के दक्षिण चंदन नदी का पश्चिमी किनारा 200 मीटर टूट गया। इससे नदी किनारे बसे ग्रामीण सहमे हैं। पानी तेजी से मल्लाहटोला, दोमुहान, जिगिनिहवां, कजड़हवां, साहू टोला, अहीरन टोला, लोहार टोला, सिहाभार कचरहियां आदि गांवों के तरफ बढ़ने लगा है। किसान रामबचन सहानी, सोलहू, विजय, श्रीमती, उदयभान, लोरीक, दुखनी, जरीना, उलीमुन निशा ने बताया कि मल्लाह टोली गांव के दक्षिण रामचंद्र गौतम के खेत के सामने चंदन नदी 200 मीटर पिछले बाढ़ में कटान कर दिया था जिससे बंधा जर्जर हो गया था। इस बार फिर पानी का दबाव बढ़ा तो किनारा टूट गया। इसकी मरम्मत के लिए जिम्मेदार जुटे हैं। संवाद

रोहिन नदी का जलस्तर बढ़ने से आसपास के लोगों की उड़ी नींद
बागापार। जिले में तीन दिनों से हो रही मूसलधार बारिश से रोहिन नदी का जलस्तर बढ़ गया है। उफनाए रोहिन नदी की धारा ने केवलापुर खुर्द के टोला जिनवापुर, आराजी जगपुर, केवलापुर खुर्द, चट्टा टोला की ओर कटान करना शुरू कर दिया है। गोपाल पासवान, संतोष सिंह, अभिषेक सिंह, विश्वंभरनाथ, धर्मेंद्र सिंह, रामदयाल पासवान, प्रदीप पासवान, मुकेश पासवान ने बताया कि बंधे की मरम्मत नहीं हुई। बांध टूटा तो दर्जनों गांव में पानी घुस जाएगा। अभी से लोग सुरक्षित ठिकाना ढूंढने लगे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed