फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Gabadua village included in the city

बजबजाती नाली और सड़क बदहाल यह है शहर में शामिल गबडुआ गांव

Wed, 01 Dec 2021 11:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:26 AM IST
विज्ञापन
Gabadua village included in the city
गबडुअवां में बजबजाती नाली।संवाद - फोटो : MAHARAJGANJ
बजबजाती नाली और सड़क बदहाल यह है शहर में शामिल गबडुआ गांव
विज्ञापन

महराजगंज। नगर पालिका परिषद महराजगंज का दायर तो बढ़ा दिया गया, लेकिन सुविधाएं बढ़ाने पर जोर नहीं दिया गया। यही कारण है जो गांव नगर पालिका में शामिल हुए हैं, उनकी दशा नहीं सुधर पाई है। करीब एक साल पहले गबडुआ गांव को महराजगंज नगर पालिका का हिस्सा बनाया गया, लेकिन पेयजल, सड़क, बिजली, पानी, नाली आदि की समस्या बनी हुई है।
गबडुआ गांव में प्रवेश करते ही टूटी इंटरलॉकिंग सड़क मिलेगी। खुली नालियों की बदबू से सांस लेने में परेशानी होती है। दिन में मच्छर भनभनाते रहते हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार गांव में कभी-कभार सफाईकर्मी आते हैं, वे भी जैसे-तैसे सफाई कर चले जाते हैं। समस्याओं को दूर करने में जिम्मेदार रुचि नहीं दिखा रहे।
विज्ञापन

गबडुआ निवासी रहमत अली ने बताया कि दो सफाईकर्मी सप्ताह में एक दिन आते हैं। इसके बाद कोई झांकने नहीं आता। अब भी सुविधाएं गांव जैसी है।
सागीर अली ने बताया कि जर्जर सड़क पर चलने की आदत बन चुकी है। गांव में ज्यादातर सड़कें टूटी हुईं हैं। मरम्मत कराने में अधिकारी रुचि नहीं ले रहे हैं। मच्छरों से दिन में भी परेशानी होती है। फॉगिंग अब तक नहीं कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोनू कुमार ने बताया कि नाली एवं सड़क प्रमुख समस्या है। कहीं-कहीं पर विद्युत खंभों की कमी है। जमालुद्दीन ने बताया कि गांव को जब शहरी क्षेत्र में शामिल किया गया तो खुशी हुई, लेकिन यह खुशी ज्यादा दिन नहीं रह पाई। क्योंकि जन सुविधाओं को कोई इजाफा नहीं हुआ।
नगर विस्तार में जो गांव शामिल हुए हैं, वहां धीरे-धीरे सुविधाएं बेहतर की जा रही हैं। नगरवासियों को बुनियादी सुविधाओं को देने का प्रयास जारी है।
कृष्ण गोपाल जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed