फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Funds received for construction...development will happen fast

Maharajganj News: निर्माण के लिए मिली रकम...तेजी से होगा विकास

Fri, 21 Feb 2025 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 21 Feb 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Funds received for construction...development will happen fast
महराजगंज। जिले में निर्माण कार्यों के लिए शासन ने बजट जारी कर दिया। इससे विकास कार्यों को गति मिल रही है। साइबर थाना 286 लाख, 12 स्थानों पर पुलिया एक करोड़ 50 लाख, पांच आंगनबाड़ी के लिए 59 लाख का बजट जारी हुआ है।
विज्ञापन

इस परियोजना के लिए शासन स्तर से 268.96 लाख रुपये का टेंडर जारी कर दिया गया है। शासन की ओर से निर्माण के लिए यूपी प्रोजेक्ट्स कारपोरेशन लिमिटेड को नामित किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, जिला मुख्यालय में स्थित महिला थाना के पास से साइबर थाना है। यहां पर कर्मियों के बैठने के लिए समुचित व्यवस्था नहीं है। पुलिस अधीक्षक की ओर से साइबर थाना के लिए प्रशासनिक भवन के निर्माण के लिए शासन को डीपीआर बनाकर भेजा गया था। शासन की ओर से इसके लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। जल्द ही निर्माण शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

साइबर थाना प्रशासनिक भवन में अत्याधुनिक तकनीक से लैस कंट्रोल रूम, डिजिटल फॉरेंसिक लैब, कंप्यूटर सर्वर रूम, साइबर विशेषज्ञों के लिए वर्किंग स्पेस, कानूनी सलाहकारों के लिए अलग कक्ष और शिकायतकर्ताओं के लिए विशेष हेल्प डेस्क की व्यवस्था होगी। इसके अलावा, पुलिस कर्मियों के लिए ट्रेनिंग हॉल और मॉनिटरिंग सेंटर भी तैयार किए जाएंगे। जहां से ऑनलाइन गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी।

आधुनिक सुविधाओं के साथ साइबर थाना होने से पीड़ितों को त्वरित न्याय मिलेगा। इसके अलावा, साइबर अपराधियों पर सख्ती से कार्रवाई की जा सकेगी और डिजिटल सुरक्षा को और मजबूत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed