फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Full emphasis on planting trees... if there are measures to protect them, greenery will increase

Maharajganj News: पूरा जोर पाैधे लगाने पर...बचाने के उपाय हों तो बढ़े हरियाली

Thu, 05 Jun 2025 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 05 Jun 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Full emphasis on planting trees... if there are measures to protect them, greenery will increase
महराजगंज। पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस है। हरियाली बढ़ाने के लिए हर साल प्रयास किया जाता है, लेकिन पौधों की सुरक्षा को लेकर कुछ खास पहल नहीं होती है। हर हाल पौधरोपण का लक्ष्य बढ़ता है।
विज्ञापन

पौधे देखरेख के अभाव में सूख जाते हैं। जानकारी के अनुसार, वर्ष 2020 में 28.50 लाख पौधे लगाए गए। वर्ष 2021 में पौधे लगाने की संख्या में बढ़ोत्तरी दर्ज करते हुए 29 लाख पौधे लगाए गए। वर्ष 2022 में 34 लाख कर दी गई।
विज्ञापन

जिले को हरा-भरा रखने के लिए 34 लाख पौधे लगाए गए। जनपद में वर्ष 2023 में लक्ष्य 3527920 था, वर्ष 2024 में बढ़कर 3876104 कर दिया गया। वर्ष 2025 में 39 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य है। वन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, साल दर साल हरियाली का दायरा बढ़ाने की पूरी कोशिश की गई, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि पौधों की सुरक्षा के लिए ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुल 39 लाख पौधों को मानसून सत्र में जिलेभर में रोपित किया जाएगा। पौधों के वितरण के लिए नर्सरी मॉनिटरिंग सिस्टम का उपयोग किया जाएगा, जबकि पौधरोपण के बाद संबंधित स्थल की जीपीएस लोकेशन अपलोड करना अनिवार्य होगा, जिससे पारदर्शिता बनी रहे और निगरानी सटीक हो सके।

डीएफओ निरंजन सुर्वे ने बताया कि पांच ब्लाॅक में गोरखपुर वन विभाग पौधरोपण कराएगा। जिले के पांच ब्लॉक परतावल, पनियरा, नफरेंदा, बृजमनगंज व धानी में गोरखपुर वन प्रभाग और सात ब्लॉक सदर, घुघली, मिठौरा, सिसवा, बने निचलौल, लक्ष्मीपुर व नौतनवा में सोहगीबरवा वन्यजीव अभ्यारण्य के माध्यम से पौधरोपण कराया जाएगा।
इसके अलावा अन्य विभागों जैसे ग्राम्य विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और नगरी निकायों को भी इस अभियान से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed