{"_id":"6a40314a6dbd34b97f022d29","slug":"from-the-stage-to-the-souvenir-every-preparation-is-handled-with-separate-command-with-teams-working-behind-the-scenes-maharajganj-news-c-227-1-sdn1035-160416-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: मंच से स्मारिका तक हर तैयारी की अलग कमान, पर्दे के पीछे जुटीं टीमेंं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: मंच से स्मारिका तक हर तैयारी की अलग कमान, पर्दे के पीछे जुटीं टीमेंं
Sun, 28 Jun 2026 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 28 Jun 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
कपिलवस्तु/सिद्धार्थनगर। दीक्षांत समारोह के दिन मंच पर दिखने वाला हर दृश्य पर्दे के पीछे चल रही व्यापक तैयारियों का परिणाम होगा। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए अलग-अलग समितियों का गठन किया है, जिनमें कई ऐसी समितियां भी हैं जिनका काम आम लोगों की नजर में नहीं आएगा लेकिन पूरा आयोजन उन्हीं पर निर्भर रहेगा।
मंच सज्जा समिति समारोह स्थल को अंतिम रूप देने में लगी है। पंडाल समिति और आसन व्यवस्था समिति हजारों लोगों के बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित कर रही हैं। स्मारिका एवं फोल्डर समिति समारोह से जुड़ी प्रकाशन सामग्री तैयार कर रही है, जबकि प्रचार एवं छायांकन समिति पूरे आयोजन के दस्तावेजीकरण और प्रचार की जिम्मेदारी संभाल रही है।
भोजन और जलपान समिति अतिथियों और प्रतिभागियों के लिए व्यवस्थाएं कर रही है। परिसर सौंदर्यीकरण समिति विश्वविद्यालय परिसर को आकर्षक स्वरूप देने में जुटी है। विद्युत परियोजना संयोजन समिति निर्बाध बिजली आपूर्ति और तकनीकी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे रही है। भेंट एवं स्मृति चिह्न निर्माण समिति सम्मान सामग्री तैयार करा रही है, जबकि वार्षिक रिपोर्ट समिति विश्वविद्यालय की उपलब्धियों का दस्तावेज तैयार कर रही है। इन सभी समितियों के बीच समन्वय बनाए रखने की जिम्मेदारी समन्वय समिति को दी गई है।
विज्ञापन
आयोजन का उद्देश्य केवल उपाधि वितरण नहीं बल्कि विश्वविद्यालय की प्रशासनिक क्षमता और अकादमिक गरिमा का प्रदर्शन भी है।