फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   From city to village, Jaishree Ram is resonating with saffron.

Maharajganj News: भगवामय हुआ शहर से लेकर गांव, गूंज रहा जयश्री राम

Fri, 19 Jan 2024 03:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 19 Jan 2024 03:33 AM IST
विज्ञापन
From city to village, Jaishree Ram is resonating with saffron.
महराजगंज। शहर से लेकर गांव तक भगवामय नजर आ रहा है। हर तरफ जयश्री राम की गूंज हो रही है। 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को देखते हुए विशेष तैयारी हो रही है। हनुमंत सेवा दल की ओर से दुर्गा मंदिर पर होने वाले कार्यक्रम के लिए आमंत्रण पत्र बांटा जा रहा है। करीब 2000 आमंत्रण पत्र शहर में बांटे जा रहे हैं। कुछ लोग पहले ही अयोध्या रवाना हो चुके हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री ने नौतनवा विधानसभा के लक्ष्मीपुर बाजार स्थित दुर्गा मंदिर और अपने इष्ट देवी पडियाताल भवानी के दरबार में साफ-सफाई की। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री ने कहा कि श्री राम ज्योति जलाने के लिए स्वच्छता और दिव्यता के वातावरण में प्रभु के आगमन की तैयारियों के निमित्त स्वच्छता सेवा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आप सभी भी अपने घरों मंदिर और देवालयों में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें। इसी क्रम में जिले में करीब 200 मंदिरों में भजन कीर्तन की व्यवस्था की गई। भंडारे का आयोजन होगा। आयोजकों की ओर से कार्यक्रम की तैयारी की जा रही है। प्रत्येक घर में दीप जलाने की व्यवस्था की गई है। शहर से लेकर गांव तक भगवा झंड़े लगाए जा रहे हैं। शहर में भगवा झंडे की बिक्री बढ़ गई है। विक्रेता सुरेश ने बताया कि एक दिन में 300 झंड़े बिके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed