फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Free testing will be done at health and wellness centers

Maharajganj News: हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर होगी मुफ्त जांच

Thu, 04 Sep 2025 01:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Free testing will be done at health and wellness centers
महराजगंज। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर अब 74 प्रकार की स्वास्थ्य जांच सुविधाएं निशुल्क उपलब्ध होंगी। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ और प्रभावी बनाना है, ताकि लोग समय पर अपनी बीमारियों का पता लगा सकें और उचित उपचार प्राप्त कर सकें।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, जिले में वर्तमान में कुल 192 हेल्थ वेलनेस सेंटर संचालित हो रहे हैं। इन केंद्रों पर अभी तक ओपीडी सेवाओं के साथ-साथ 34 प्रकार की जांच सुविधाएं उपलब्ध थीं। अब स्वास्थ्य विभाग ने जांच और अन्य स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार करने की योजना तैयार की है। 74 प्रकार की निशुल्क जांच सुविधाओं में एक्स रे, ईसीजी, लिवर फंक्शन टेस्ट, किडनी फंक्शन टेस्ट, ब्लड प्रोफाइल, टीबी, स्क्रब टाइफस जैसे गंभीर और संक्रामक रोगों की जांच शामिल हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, कैंसर स्क्रीनिंग, थायराइड और अन्य सामान्य बीमारियों की जांच भी मुफ्त में की जाएगी। अभी तक इनमें से कई जांच सुविधाएं केवल बड़े अस्पतालों या निजी लैब में ही उपलब्ध थीं। इन सुविधाओं के निशुल्क उपलब्ध होने से आम लोगों को सुविधा मिलेगी। ग्रामीण मनोज सहानी, रणजीत शर्मा, विवेक कुमार, संतोष कुमार और बालगोविंद गुप्ता का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग के इस पहल से न केवल स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा बल्कि यह लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी बढ़ाएगा। सीएमओ डॉ. श्रीकांत शुक्ला ने बताया कि सभी हेल्थ वेलनेस सेंटरों को एक मॉडल के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां लोग न केवल जांच बल्कि प्रारंभिक उपचार और स्वास्थ्य परामर्श भी प्राप्त कर सकेंगे। 74 प्रकार की मुफ्त जांच की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed