फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   free cycle and dress will be given to girls

बालिकाओं को मिलेगी निशुल्क साइकिल व ड्रेस

Thu, 05 May 2022 11:34 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
free cycle and dress will be given to girls
- जिला विद्यालय निरीक्षक ने राजकीय, सहायता प्राप्त व वित्तविहीन विद्यालयों में अध्ययनरत अनुसूचित जनजाति की बालिकाओं का 10 मई तक आवेदन कराने के लिए प्रधानाचार्यों को दिया निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। शासन की ओर से अनुसूचित जनजाति की बालिकाओं को निशुल्क साइकिल व ड्रेस उपलब्ध कराई जाएगी। ऐसे में जिले में संचालित होने वाले माध्यमिक स्तर के विद्यालयों के प्रधानाचार्यों से कहा गया है कि वे अपने विद्यालय में कक्षा छह, नौ एवं 11 में अध्ययनरत अनुसूचित जाति की बालिकाओं के अधिक से अधिक आवेदन 10 मई तक कराएं।
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग ने कक्षा छह, नौ एवं 11 में अध्ययनरत अनूसूचित जनजाति की बालिकाओं को निशुल्क साइकिल व एक सेट यूनिफार्म देने का निर्णय लिया है। विभाग की ओर से माध्यमिक व बेसिक शिक्षा विभाग के जिम्मेदारों से इस संबंध में आवेदन मांगे गए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने कहा कि राजकीय, सहायता प्राप्त एवं वित्तवहीन विद्यालयों के प्रधानाचार्य मानक पूरा करने वाली बालिकाओं का आवेदन 10 मई तक कराना सुनिश्चित करें। इसमेें किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
बीएसए ने भी जिम्मेदारों को दिया निर्देश
प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रवींद्र सिंह ने भी खंड शिक्षा अधिकारियों व जूनियर विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को 10 मई तक अधिक से अधिक संख्या में आवेदन कराने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed