फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Fraudulently took loan by luring discount, case filed against showroom owner

Maharajganj News: छूट का लालच देकर धोखे से कर दिया लोन, शोरूम मालिक पर केस

Wed, 26 Feb 2025 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 26 Feb 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Fraudulently took loan by luring discount, case filed against showroom owner
महराजगंज/निचलौल। थाना क्षेत्र के भारत नेपाल बाॅर्डर से सटे बहुआर बाजार स्थित एक बाइक शोरूम के जिम्मेदारों ने एक ग्राहक को छूट का लालच देकर धोखे से लोन कर दिया। वहीं शोरूम के जिम्मेदारों की इस करतूत का पता तब चला, जब फाइनेंस कर्मचारी लोन का किस्त मांगने ग्राहक के घर पहुंचे।
विज्ञापन

यह देख ग्राहक कुछ देर के लिए हैरान हो गया, फिर वह आनन-फानन में शोरूम पहुंचा। जहां पर पता चला कि शोरूम भी काफी दिनों से बंद पड़ा है। उसके बाद ग्राहक ने पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। वहीं पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मंगलवार को आरोपी बाइक शोरूम के मालिक के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के कनमिसवा गांव के टोला औरहवा निवासी लालबिहारी यादव ने बताया कि वह बेटी की शादी में उपहार देने के लिए बहुआर बाजार स्थित एसपी मोटर्स शोरूम से दामाद विजयनाथ के नाम से बाइक आठ फरवरी 2024 को खरीदे थे। बाइक की कीमत 121263 रुपये थी। एसपी मोटर्स शोरूम के मालिक संदीप पटेल निवासी परागपुर टोला पिपरपाती ने उक्त बाइक की कीमत भुगतान के संबंध में उनसे कहा कि यदि चार माह के अंदर उक्त रुपये का भुगतान कर देंगे, तो अलग से महज 5000 रुपये ही देने पड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसका हम लोन नहीं करेंगे। ऐसे में उन्होंने तय तिथि के अंदर उक्त बाइक की रकम 121263 और 5000 अलग से सहित कुल 126363 रुपये जमा कर दिया। उसके कुछ दिन बाद ही उनके पास बजाज फाइनेंस के कर्मचारी पहुंचे जो उनसे लोन का किस्त मांगने लगे। कर्मचारियों ने बताया कि उक्त बाइक का लोन उनके बेटे संतोष यादव के नाम से हुआ है। इसके बाद वह खुद को ठगा हुआ महसूस करते हुए हैरान हो गए।
फिर वह आनन फानन में पूरी जानकारी लेने के लिए बाइक शोरूम जा पहुंचे। जहां पर पता चला कि शोरूम काफी दिनों से बंद पड़ा है। उसके बाद वह काफी छानबीन करते हुए शोरूम के मालिक संदीप पटेल के घर पहुंचे। आरोप है कि मामले से संबंधित शोरूम के मालिक संदीप पटेल से पूछताछ करने का प्रयास किया। तो संदीप ने आक्रोशित होकर खुद किस्त के रुपये जमा करने की बात कहते हुए धमकी देने लगा। शोरूम के मालिक के इस धोखाधड़ी से वह काफी परेशान होने के साथ ही आर्थिक तंगी में आ चुके हैं।

थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव कन्नौजिया के मुताबिक, मामले में ग्राहक लालबिहारी यादव की तहरीर पर आरोपी शोरूम मालिक संदीप पटेल निवासी परागपुर गांव के टोला पिपरपाती के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed