फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Fraudsters' network spreads to villages, unemployed are the target

Maharajganj News: गांवों तक फैला जालसाजों का जाल, निशाने पर बेरोजगार

Fri, 27 Jun 2025 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 27 Jun 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Fraudsters' network spreads to villages, unemployed are the target
महराजगंज/निचलौल। जालसाजों का नेटवर्क पिछले कुछ महीनों में शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक फैला है। ऐसे में अधिकांश बेरोजगार युवा जालसाजों के चंगुल में फंसकर मोटी रकम गवां रहे हैं। कुछ युवा विदेशों में जाकर फंस जाते हैं।
विज्ञापन

सूत्रों की माने तो जालसाजों तक पुलिस भी नहीं पहुंच पा रही है। जालसाजों के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद मामला ठंडा हो जाता है। यही कारण है कि पिछले चार महीनों पर अगर गौर करें तो 12 अधिक बेरोजगार युवा जालसाजों के चंगुल में फंसकर रकम गंवा चुके हैं। जालसाजों के शिकार हो चुके पीड़ित युवाओं की माने तो जालसाजों के गिरोह में तीन से चार गिरोह शामिल रहते हैं।
विज्ञापन

यह सदस्य अलग-अलग जगहों के रहने वाले होते हैं। बेरोजगार युवाओं को फंसाकर ठगी करने में काफी सक्रिय है। जालसाज बेरोजगार युवाओं की नब्ज को पहले टटोलते हैं। फिर जालसाज उनके मुताबिक बात कर जाल में फंसा लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खोन्हौली निवासी रोहित गुप्ता ने बातचीत में बताया की वह विदेश से घर लौटने के बाद दोबारा विदेश जाने की तैयारी में जुटे थे। इसी बीच गांव के ही रहने वाले एक युवक की मदद से रुद्रौली निवासी एक शख्स से उनकी मुलाकात हुई। इस दौरान शख्स ने अपनी बातों में उलझा लिया। इतना ही नहीं शख्स शीतलापुर निवासी अली मोहम्मद और मंसूर अली को भी झांसे में ले लिया।
शख्स तीनों लोगों को मलेशिया में 35 हजार रुपये प्रति माह पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर मंसूर अली से 45 हजार, रोहित गुप्ता और अली मोहम्मद से 65 हजार रुपये ले लिए। स्थिति यह हुई की वह लोग दो माह बाद भी विदेश नहीं जा सके। मामले में पुलिस से शिकायत की तो पुलिस शख्स पर कार्रवाई करने के बजाय दी गई रकम वापस कराने के लिए आश्वासन देने लगी।
फिलहाल काफी मशक्कत के बाद पुलिस आरोपी शख्स जयहिंद भारती निवासी रुद्रौली के खिलाफ केस दर्ज कर ली। उसके बाद से न ही जालसाज का पता चला न ही पुलिस कार्रवाई के मामले में किसी नतीजे पर पहुंची। मामले में जानकारी लेने पर कहा जाता है कि जांच पड़ताल की जा रही है। दी गई रकम को चूकता करने के लिए इन दिनों मुंबई में रहकर मजदूरी कर रहा है।

इसी तरह 30 अप्रैल को घुघली पुलिस ने पीड़ित प्रमोद सिंह निवासी हरखी की तहरीर पर 40 बेरोजगारों से 24.53 लाख रुपये की ठगी हुई थी। मामले में आरोपी मनोज कुमार सिंह निवासी थरुआडीह थाना हाटा जनपद कुशीनगर और शिवेंद्र सिंह निवासी हरखी टोला निपनिया थाना घुघली के खिलाफ केस दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed