फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Fraud of Rs 40 thousand in the name of medical treatment

Maharajganj News: मेडिकल कराने के नाम पर 40 हजार की ठगी

Fri, 20 Sep 2024 06:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 20 Sep 2024 06:06 PM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 40 thousand in the name of medical treatment
महराजगंज। श्यामदेउरवां क्षेत्र के महम्मदा टोला महुआ निवासी एक व्यक्ति का मेडिकल कराने के नाम पर एक एजेंट ने 40 हजार रुपये ले लिया। न तो मेडिकल कराया और न ही रुपये वापस कर रहा है। रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। पीड़ित की पत्नी ने श्यामदेउरवां पुलिस से शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शिकायती पत्र में महम्मदा टोला महुआ निवासी संजू देवी ने बताया कि मेरे पति को विदेश जाना था। उनका बीजा आ चुका था। विदेश जाने के लिए मेडिकल कराना था। मेडिकल कराने के लिए परतावल पनियरा मार्ग पर स्थित एजेंट ने कहा कि मेडिकल काफी कठिन होता है। फेल हो जाओगे तो कभी भी विदेश नहीं जा पाओगे। मैं गारंटी के साथ तुम्हारा मेडिकल करवा दूंगा और पास करा दूंगा। इसके लिए तुम्हें 40 हजार रुपये देना पड़ेगा।
विज्ञापन

उसके झांसे में आकर पति ने 27 फरवरी 2024 को आमिर के खाते में 40 हजार रुपये भेज दिया। पैसा मिलने के बाद एजेंट ने मेडिकल नहीं कराया। इसके बाद मेरे पति अन्य जगह मेडिकल कराकर विदेश चले गए। अब जब एजेंट से रुपये वापस मांग रहे हैं तो वह हिलाहवाली कर रहा है। थक हारकर इसकी शिकायत श्यामदेउरवां पुलिस से की। पुलिस के सामने वह छह अगस्त को रुपये वापस करने के लिए कहा था, लेकिन समय बीत जाने के बावजूद भी उसने रुपये वापस नहीं किया। रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed