{"_id":"663d46f62d1ede0c7201dc24","slug":"fraud-of-rs-15-lakh-in-the-name-of-opening-a-customer-service-centre-case-registered-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-122115-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: ग्राहक सेवा केंद्र खोलने के नाम पर डेढ़ लाख की ठगी, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: ग्राहक सेवा केंद्र खोलने के नाम पर डेढ़ लाख की ठगी, केस दर्ज
Fri, 10 May 2024 03:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 10 May 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
-सोशल मीडिया पर एक विज्ञापन देखकर पीड़ित ने यूपी बैंक आफ बडौदा का ग्राहक सेवा केंद्र खोलने के लिए किया था आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। शहर के सक्सेना नगर वार्ड निवासी एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर एक विज्ञापन देख ग्राहक सेवा केंद्र खोलने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। जालसाजों ने उन्हें झांसे में लेकर 1.50 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को पीड़ित की तहरीर पर दो के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
सक्सेना नगर वार्ड निवासी पवन कुमार मिश्र ने बताया की वह मऊपाकड़ स्थित अपने मकान में कोचिंग सेंटर संचालित करने के साथ ही ऑनलाइन कार्य भी करते हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर एक विज्ञापन देखकर यूपी बैंक ऑफ बड़ौदा का ग्राहक सेवा केंद्र खोलने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। मामले में अगले दिन उनके पास फोन आया कि आधार बैंक पास बुक, पैन, बिजली का बिल, फोटो व ईमेल भेज दीजिए। उसके बाद वही पूरी कागजात उक्त कंपनी से फोन करने वाले शिवम तिवारी के नंबर पर भेजने के साथ ही कंपनी के ईमेल आईडी पर भी अपलोड कर दिया।
उसके बाद भेजे गए फार्म भरा। प्रासेसिंग फिस के रूप में 15200 रुपये कंपनी के खाते में एयरफोर्स स्टेशन दिल्ली में भेज दिया। फिर कंपनी की ओर से भेजे गए एग्रीमेंट पेपर के मुताबिक कहा गया कि 49000 रुपये देने के बाद कंपनी की ओर से उन्हें एक लैपटाप, एक लेजर प्रिंटर, थम्ब इप्रेशन डिवाइस 10 साल के लिए मिलेगा। इसके बाद कई किस्तों में उनसे 1.50 पूरी रकम ले ली गई। इतना ही नहीं फिर से 36995 रुपये मांगा गया, कहा गया ये पैसे ओडी एकाउंट (स्कीन साट संलग्न) में जुड़ जाएगा। जिसे वह निकाल सकते हैं। काफी समय बीतने के बाद न तो उन्हें ग्राहक सेवा केंद्र मिला, न ही दी गई रकम हाथ लगी।
विज्ञापन
सदर कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक राहुल शुक्ला ने कहा की मामले में पीड़ित पवन कुमार मिश्र की तहरीर पर शिवम तिवारी निवासी महराजगंज और कंपनी के नाम से धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच की जा रही है।