फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Fraud of one lakh in the name of sending abroad

Maharajganj News: विदेश भेजने के नाम पर एक लाख की ठगी

Thu, 09 May 2024 02:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 09 May 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
Fraud of one lakh in the name of sending abroad
-रुपये वापस मांगने पर एजेंट दे रहा जान से मारने की धमकी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के ऊंटी निवासी एक युवक को विदेश भेजने के नाम पर एक व्यक्ति ने एक लाख रुपये की ठगी कर ली। आरोपी ने युवक को न तो विदेश भेजा और न ही रुपये लौटाए। आरोप है कि रुपये मांगने पर एजेंट जान से मारने व झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रहा है। युवक की पत्नी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


ऊंटी निवासी सुनीता पासवान ने श्यामदेउरवां पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि मेरे पति विक्रम रोजी-रोटी के लिए विदेश जाने वाले थे। इसी बीच उनकी मुलाकात श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के पुरैना निवासी एक व्यक्ति से हुई। उसने मेरे पति से कहा कि एक लाख रुपये दे दिजिए तो आपको विदेश भेज देंगे। उसके झांसे में आकर बीते 25 फरवरी को उसके खाते में एक लाख रुपये भेज दिए। उसके बाद वह आनाकानी करने लगा। अब वह न तो विदेश भेज रहा है और न ही रुपये दे रहा है। इसको लेकर कई बार पंचायत भी हो चुकी है। पंचायत में उसने रुपये देने की बात कही थी, लेकिन अब वह रुपये देने से इंकार कर रहा है। चार मई को मैं उसके घर पैसा मांगने गई तो उसने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed