फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Fraud in the name of India-Nepal Friendship Bus Service, action recommended

Maharajganj News: भारत-नेपाल मैत्री बस सेवा के नाम पर धोखाधड़ी, कार्रवाई की संस्तुति

Fri, 23 May 2025 07:03 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 23 May 2025 07:03 PM IST
विज्ञापन
Fraud in the name of India-Nepal Friendship Bus Service, action recommended
महराजगंज। भारत-नेपाल मैत्री बस सेवा के नाम पर सोनौली बॉर्डर से कई बसें संचालित हो रही हैं। आरोप है कि जिम्मेदारों की मिलीभगत से दिल्ली तक टूर परमिट वाली बसें संचालित हो रही हैं।
विज्ञापन

इसके खिलाफ आरटीओ गोरखपुर रामवृक्ष सोनकर ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने एआरटीओ व यात्री कर अधिकारी को पत्र जारी कर तीन दिन के भीतर कार्रवाई कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक, दर्जनों की संख्या में बसें काठमांडू, पोखरा सहित नेपाल के विभिन्न शहरों से टूर परमिट की आड़ में सोनौली बॉर्डर के रास्ते दिल्ली तक यात्रियों को ढोती हैं। जबकि टूर परमिट केवल पर्यटन उद्देश्य के लिए होता है, न कि नियमित यात्री परिवहन के लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन बसों द्वारा यात्रियों को नियमित रूप से ढोने से सड़क परिवहन विभाग को हर महीने लाखों रुपये के राजस्व की हानि हो रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए गोरखपुर आरटीओ ने पत्र भेजा है, ताकि संबंधित बस संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके और परिवहन व्यवस्था को पटरी पर लाया जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed