{"_id":"68a2334923ed3e8e6d009c38","slug":"fraud-in-the-name-of-getting-vehicles-installed-in-railways-many-vehicles-missing-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-157318-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: रेलवे में वाहन लगवाने के नाम पर फर्जीवाड़ा, कई वाहन लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: रेलवे में वाहन लगवाने के नाम पर फर्जीवाड़ा, कई वाहन लापता
विज्ञापन
नौतनवा। रेलवे में वाहन किराए पर लगवाने के नाम पर फर्जीवाड़ा होने का मामला सामने आया है। क्षेत्र के करीब आधा दर्जन वाहन स्वामियों ने एक व्यक्ति पर उनके वाहनों को लापता कराने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। वहीं तहरीर मिलने के बाद पुलिस अब मामले की छानबीन में जुट गई है।
वाहन स्वामी पप्पू प्रसाद, तैयब अली, जैद बेग, सद्दाम हुसैन, सगीर अहमद आदि का कहना है कि करीब एक साल पहले जनपद के ग्राम सभा बड़हरा टोला शिवपुर निवासी एक व्यक्ति ने रेलवे में मामा का टेंडर होने के नाम पर उनके चार पहिया वाहनों को किराए पर लिया था।
उस व्यक्ति ने बताया था कि इन वाहनों से रेलवे के अधिकारी चलेंगे और संबंधित वाहन स्वामियों को समय-समय पर उसका किराया मिलता रहेगा। दो तीन माह किराया मिलता रहा। इसके बाद किराया बंद हो गया। पूछने पर उसने किराया देने की बात कही। ऐसे में लगा कि उनका किराया मिल जाएगा।
विज्ञापन
वाहन स्वामियों ने बताया कि कुछ दिनों बाद पता चला कि उनके वाहन रेलवे की बजाए कहीं और चल रहे हैं। जानकारी होने के बाद वाहन स्वामी अपनी गाड़ी वापस मांगने लगे।आरोप है कि अब उस व्यक्ति द्वारा न तो वाहन का वर्तमान पता बताया जा रहा है और न ही गाड़ियां वापस की जा रही है। थक-हारकर रविवार की सुबह सभी वाहन स्वामी नौतनवा थाने पर पहुंचे। यहां उन्होंने थानाध्यक्ष को तहरीर देकर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने बताया कि वाहन स्वामियों की ओर से तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।