फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   four times chori after 15 days

पंद्रह दिनों के भीतर चार दुकानों व घरों में चोरी

Sun, 04 Jul 2021 06:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 06:45 PM IST
विज्ञापन
four times chori after 15 days
पंद्रह दिनों के भीतर चार दुकानों व घरों में चोरी
विज्ञापन

- अब तक एक भी मामले का नहीं हुआ पर्दाफाश
संवाद न्यूज एजेंसी
नौतनवां। स्थानीय कस्बे में बीते पंद्रह दिनों के भीतर नगर के चार अलग-अलग स्थानों से लाखों की चोरी की घटना सामने आ चुकी है, लेकिन अब तक किसी भी मामले का खुलासा नहीं हुआ है। जिससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
बीते 18 जून की रात नानक नगर वार्ड स्थित उर्मिला गोयल के घर में घुसकर चोरों ने कई हजार के गहने समेट लिए। दूसरी घटना 23 जून की रात मौलाना आजाद नगर वार्ड स्थित नफीस के पार्लर गोदाम से 50 हजार के सामान की चोरी हुई। 30 जून की रात तीसरी चोरी की वारदात सामने आ गई। इसमें चोर ज्ञानेश्वर उर्फ ज्ञानी वर्मा के मधुबन नगर वार्ड स्थित ज्वेलरी की दुकान में जेवर नकदी लेकर फरार हो गए। चौथा मामला 1 जुलाई की रात का है, जब दो युवक कस्बे के नवीन मंडी के सामने स्थित गुड्डू सिंह के घर चोरी करते रंगे हाथों पकड़े गए। जिन्हें पुलिस के हवाले भी किया गया।
विज्ञापन

सीओ कोमल प्रसाद मिश्र का कहना है कि पुलिस को रात्रि गश्त बढ़ाने एवं चौकन्ना रहने के निर्देश दिए गए हैं। कर्तव्य के प्रति लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि चोरी के मामलों की जांच-पड़ताल कर जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed