फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Four submersible pumps will be installed in the district cowshed

Maharajganj News: जिला गोसदन में लगेंगे चार समरसेबल पंप

Sun, 29 Jun 2025 09:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 29 Jun 2025 09:05 PM IST
विज्ञापन
Four submersible pumps will be installed in the district cowshed
निचलौल। क्षेत्र के मैरी गांव स्थित जिला गोसदन मधवलिया में गोवंशीय पशुओं की सुविधा बढ़ाने के लिए चार अतिरिक्त समरसेबल पंप लगाए जाएंगे। ये बातें जिला गोसदन के निरीक्षण के दौरान एडीएम प्रशांत कुमार ने कही।
विज्ञापन

जिला गोसदन पहुंचे एडीएम डॉ. प्रशांत कुमार ने सबसे पहले गोसदन के जिम्मेदारों से गोवंशीय पशुओं के बारे में जानकारी ली। उसके बाद उनके लिए हरा चारा, चोकर, पशु आहार, भूषा सहित अन्य बिंदुओं पर जानकारी ली। फिर पशुओं के लिए पशुशेड में बने बाड़े का भी जायजा लिया। इतना ही नहीं भीषण गर्मी में गोसदन में गोवंशीय पशुओं के लिए पानी की व्यवस्था से संबंधित जानकारी ली। उसके बाद गोसदन में चार अतिरिक्त समरसेबल पंप लगाने के लिए जिम्मेदारों को निर्देशित किया। इस दौरान एसडीएम नंद प्रकाश मौर्या, तहसीलदार अमित कुमार सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed