फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Four miscreants arrested in police encounter one absconding constable also injured

Maharajganj News: पुलिस मुठभेड़ में चार बदमाश गिरफ्तार, एक फरार; सिपाही भी घायल

Fri, 20 Oct 2023 11:18 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Fri, 20 Oct 2023 11:18 AM IST
सार

गोरखपुर क्षेत्र के शास्त्रीनगर निवासी अभिमन्यु यादव अपने साथ रामआशीष सहानी को लेकर 10 अक्तूबर की सुबह गोरखपुर से बृजमनगंज की तरफ जा रहे थे। फरेंदा बृजमनगंज जंगल मे पीछे से बाइक दो सवार बदमाशों ने फायरिंग कर रुपयों से भरा बैग लूट लिया था। फायरिंग मे अभिमन्यु के जांघ मे गोली लगी थी।

विज्ञापन
Four miscreants arrested in police encounter one absconding constable also injured
मुठभेड़ में घायल बदमाश - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महराजगंज जिले में बृजमनगंज के हनुमान गढ़िया मार्ग पर पुलिस मुठभेड़ में चार बदमाश गिरफ्तार हुए जबकि एक बदमाश फरार हो गया। मुठभेड़ में एक सिपाही घायल हो गया। बीते 10 अक्तूबर को लेहड़ा जंगल में लूट की घटना हुई थी। पूछताछ में पता चला कि लूट की घटना को इन्हीं बदमाशों ने अंजाम दिया था।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, लूट की घटना का पदाफार्श करने के लिए टीम लगी हुई थी। मुखबिर से सूचना मिली थी कि लूटरे हनुमान गढिया की ओर आने वाले हैं। बृहस्पतिवार की रात करीब दो बजे बृजमनगंज के हनुमान गढ़िया मार्ग पर पुलिस ने घेराबंदी की। उसी दौरान दो बाइक पर सवार पांच लोग आते दिखाई दिए  जिनको पुलिस ने रोका तो फायरिंग करने लगे।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी बदमाश को लगी गोली, पुलिस ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें बृजमनगंज में तैनात सिपाही नीरज को गोली लग गई। पुलिस ने जवाबी फायरिंग किया तो दो बदमाशों को गोली लगी। एक बदमाश भागने मे सफल रहा व पुलिस की जवाबी कार्रवाई देख दो बदमाशों ने सरेंडर कर दिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम विकास चौहान निवासी जंगल धूषण पिपराइच गोरखपुर , विद्यासागर निवासी मुजुरी पनियरा , प्रवीण चौहान निवासी मधुवन नौतनवां व रामप्रवेश निवासी गोरखपुर बताया। लूट कांड को प्रवीण व विकास चौहान ने अंजाम दिया था। आरोपियों को जेल भेज दिया गया।

यह है मामला

गोरखपुर क्षेत्र के शास्त्रीनगर निवासी अभिमन्यु यादव अपने साथ रामआशीष सहानी को लेकर 10 अक्तूबर की सुबह गोरखपुर से बृजमनगंज की तरफ जा रहे थे। फरेंदा बृजमनगंज जंगल मे पीछे से बाइक दो सवार बदमाशों ने फायरिंग कर रुपयों से भरा बैग लूट लिया था। फायरिंग मे अभिमन्यु के जांघ मे गोली लगी थी।

इसे भी पढ़ें: बड़ों से बच्चों में फैल रहा वायरल इंफेक्शन...निमोनिया का भी खतरा

यह हुई बरामदगी
मुठभेड़ के बाद अपराधियों के पास से दो असलहा, 55.80 लाख नकदी, 275 ग्राम सोना व 1150 ग्राम चांदी बरामद हुई। लूट की घटना के बाद पीड़ित पुलिस की पूछताछ में लूट की रकम दो लाख बता रहे थे लेकिन पुलिस लूटी गई रकम अधिक होने के एंगल पर भी जांच पड़ताल कर रही थी। हवाला कारोबार से जुड़ी रकम का भी एंगल पुलिस जोड़कर चल रही थी।


 

लूट का खुलासा करने में जुटी थी नौ टीमें

लूटकांड से जुड़े अपराधियों के पकड़े जाने पर एएसपी आतिश कुमार सिंह ने बताया कि घटना के बाद से ही टीम जांच में जुटी थी। घटना के खुलासे के लिए एसओजी, स्वाट व सर्विलांस के साथ नौ टीमे लगाई गई थी। घायल सिपाही व दोनों बदमाशों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed