फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Four interstate vehicle thieves arrested, three luxury cars recovered

Maharajganj News: चार अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरफ्तार, तीन लग्जरी कारें बरामद

Mon, 01 Jan 2024 07:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 01 Jan 2024 07:16 PM IST
विज्ञापन
Four interstate vehicle thieves arrested, three luxury cars recovered
महराजगंज। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के छातिराम छठ घाट के पास पुलिस ने रविवार देर रात चार अंतरराज्यीय वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से तीन लग्जरी कारें बरामद की। आरोपी कार गोरखपुर की ओर से कार लेकर आ रहे थे। पूछताछ के बाद पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया। एसओजी व श्यामदेउरवा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में यह सफलता मिली है। गिरफ्तार आरोपी बिहार के रहने वाले हैं।
विज्ञापन




पुलिस के अनुसार, श्यामदेउरवा प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह टीम के साथ क्षेत्र में वांछित अभियुक्त व नववर्ष के देखते हुए संदिग्ध वाहनों की बाजार में जांच-पड़ताल कर रहे थे। स्वाट व एसओजी टीम भी संदिग्धों की तलाश में जुटी थी। नववर्ष पर शांति व्यवस्था के संबंध में चर्चा की जा रही थी। इस बीच मुखबीर ने बताया गया कि कुछ लोग कार लेकर गोरखपुर से भटहट होते हुए महराजगंज के रास्ते नेपाल कार बेचने जाएंगे।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस टीम परतावल के आगे महराजगंज रोड पर छातिराम छठ घाट के पास वाहनों की जांच करने लगी। इस बीच तीन कारें आती दिखीं। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया वह वह भागने लगे टीम ने पीछा कर पकड़ किया। उन्होंने अपना नाम सौरभ कुमार सिंह उर्फ अभिषेक निवासी गविरार थाना रघुनाथपुर जिला सिवान बिहार व स्थाई निवासी बहुला मोती बाजार रानीगंज थाना बनबहाल जिला पश्चिम वर्धमान (पश्चिम बंगाल), प्रिंस कुमार सिंह निवासी कर्णपुरा आमडाढ़ी थाना एकमा जनपद छपरा सारण (बिहार), राहुल कुमार सिंह निवासी कर्णपुरा आमडाढ़ी थाना एकमा जनपद छपरा सारण (बिहार) व विनित कुमार सिंह निवासी कर्णपुरा आमडाढ़ी थाना एकमा जनपद छपरा सारण (बिहार) व अस्थाई पता मोहल्ला रांची रातुचट्टी एसबीएल गेट सिवाला क्वाटर थाना रातु जनपद रांची (झारखंड) बताया। पुलिस ने उसके पास से तीन कारें बरामद कर आरोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


----------------------
देवरिया व मऊ में तीन लाख 70 हजार में बंधक रख दी गाड़ी
पूछने पर सौरभ ने बताया कि सोनू गीरी जो जिला पश्चिम बर्दमान, पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। वह पेशे से बिल्डर है। उसकी कंपनी का नाम ड्रीम च्वाईस कंपनी है। उसी ने मुझे बेचने के लिए आठ गाड़ियां दी थी। इसमें से कई गाड़ियों को मैने पश्चिम बंगाल व बिहार में बेच दिया है। इन गाडियों को हम लोगों ने देवरिया व मऊ में तीन लाख 70 हजार में बंधक रख दिया था। तभी सोनू गिरी ने कहा कि गाडियों को नेपाल ले जाकर बेच दो।

वाहन चोरी करने वाले आरोपियों से पूछताछ की गई। सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की गाड़ी नेपाल में बेचने की बात कही।
-सोमेंद्र मीणा, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed