{"_id":"6a2db1d1fad4cab7570e73a0","slug":"four-injured-in-truck-pickup-collision-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-179149-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: ट्रक और पिकअप की टक्कर में चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: ट्रक और पिकअप की टक्कर में चार घायल
विज्ञापन
गोरखपुर-सोनौली राजमार्ग पर नौतनवा थाना क्षेत्र के कुरहवा पुल के पास हुआ हादसा
अड्डा बाजार। गोरखपुर-सोनौली राजमार्ग पर नौतनवा थाना क्षेत्र के कुरहवा पुल के पास शनिवार को सुबह 9:30 बजे एक ट्रक और पिकअप में आमने-सामने से टक्कर हो गई। दुर्घटना में कुल चार लोग घायल हो गए। घायलों को संपतिहा चौकी इंचार्ज जयप्रकाश सिंह ने पुलिसकर्मियों के साथ तत्काल अस्पताल भिजवा दिया।
जानकारी के अनुसार, एक पिकअप डिवाइडर की दाहिनी लेन से तेज रफ्तार में कोल्हुई की ओर जा रही थी। इसी बीच कुरहवा गांव स्थित पुल के पास गोरखपुर से नौतनवा की ओर सही लेन पर जा रहे ट्रक से पिकअप से टकरा गई। इसके बाद ट्रक का ब्रेक फेल हो गया। ड्राइवर ने ट्रक को डिवाइडर पर चढ़ाकर रोक दिया।
दुर्घटना में पिकअप चालक नौतनवा निवासी सलीम, उस पर सवार मजदूर शहजाद, अनिरुद्ध कुमार, निवासी पुरैनिया थाना नौतनवा को काफी चोटें आई हैं। जबकि ट्रक चालक मनोज निवासी बनदार थाना शाबाद जनपद रामपुर को सामान्य चोटें आई हैं। सभी घायलों को नौतनवा के सरकारी अस्पताल में भेजा गया है। दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटा दिया गया है।
विज्ञापन
नौतनवा थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि दुर्घटना में घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।