फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Four injured in fighting between two communities, case registered against 10

Maharajganj News: दो समुदायों में मारपीट में चार घायल, 10 पर केस दर्ज

Sun, 18 Aug 2024 06:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 18 Aug 2024 06:05 PM IST
विज्ञापन
Four injured in fighting between two communities, case registered against 10
महराजगंज। श्यामदेउरवां क्षेत्र के ग्राम सभा बासपार कोठी टोला पिपरा में मामूली विवाद के चलते दो समुदायों में मारपीट हो गई, जिसमें दो महिला समेत चार लोग घायल हो गए। दो की हालत गंभीर है। घायलों को सीएचसी परतावल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने 10 लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


श्यामदेउरवां क्षेत्र के बासपार कोठी टोला पिपरा निवासी राम किशुन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 16 जून को गांव के ही इस्तेखार मौलाना उर्फ काजू, शमशेर आलम, सफीकुर्रहमान, अरबाज, सुलेमान, सद्दाम, जावेद, शहरे आलम, रियाज, मजबुल्लाह ने मेरे बेटे भोला व गांव के ही रामकेश की पिटाई कर दी थी। उस दौरान इसकी शिकायत स्थानीय पुलिस से की गई थी। आरोप है कि थाने पर तैनात एक सिपाही ने डरा धमकाकर समझौता करा दिया था। समझौते के बाद से ही उक्त लोग धमकी दे रहे थे।
विज्ञापन

शनिवार रात घर पर सिर्फ बच्चे व महिलाएं ही थे। इसी का फायदा उठाकर आरोपी गोलबंद होकर लाठी-डंडा व हाकी समेत अन्य हथियार लेकर हमला कर दिया। हमले में हमारी पत्नी पूनम देवी, बेटा भोला, पट्टीदार सुभावती देवी, विबेक, बहन शकुंतला के बेटे भोला घायल हो गए। घटना की जानकारी डायल 112 पुलिस को दी गई। सूचना पर श्यामदेउरवां पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी परतावल में भर्ती कराया। सुभावती व विवेक की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष राहुल शुक्ला ने बताया कि मामले में राम किशुन की तहरीर पर इस्तेखार मौलाना उर्फ काजू, शमशेर आलम, सफीकुर्रहमान, अरबाज, सुलेमान, सद्दाम, जावेद, शहरे आलम, रियाज, मजबुल्लाह के खिलाफ बीएनएस की धारा 115 (2), 351 (2), 352, 191 के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed