फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Four days after the wedding, the bride ran away with the jewelry

Maharajganj News: शादी के चार दिन बाद दुल्हन गहने लेकर भागी

Thu, 13 Feb 2025 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 13 Feb 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Four days after the wedding, the bride ran away with the jewelry
महराजगंज। नवविवाहित महिला के पति के घर से लाखों रुपये के जेवरात लेकर फरार होने का मामला सामने आया है। पीड़ित पति ने घुघली थाने में तहरीर देकर पत्नी और उसके परिजनों पर गंभीर आरोप लगाया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, यह मामला घुघली क्षेत्र के एक गांव का है। पीड़ित ने बताया कि उसकी शादी 7 फरवरी को कोठीभार क्षेत्र में एक गांव में हुई थी। शादी के बाद 10 फरवरी को विदाई हुई। आरोप है कि विवाह के दौरान उसने पत्नी को सोने के जेवर दिए थे। शादी के अगले ही दिन यानी 11 फरवरी को रात्रि में करीब 8 बजे पत्नी ने घर में रखा बहन का जेवर और सभी गहने लेकर किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ फरार हो गई। पीड़ित का आरोप है कि ससुराल वालों को जानकारी दी तो वे उसे धमकाने लगे। इस मामले को लेकर पीड़ित ने थाना घुघली में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। घुघली थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह तहरीर मिलने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed