फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Four cattle died when a pickup belonging to cattle smugglers overturned.

Maharajganj News: पशु तस्करों का पिकअप पलटने से चार गोवंश मरे

Wed, 21 Jan 2026 02:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Four cattle died when a pickup belonging to cattle smugglers overturned.
ठूठीबारी। मंगलवार की सुबह चार बजे पुलिस की घेराबंदी तोड़कर भाग रहे पशु तस्करों की पिकअप पलटने से चार गोवंशों की मौत हो गई। गो तस्करी की सूचना पर पुलिस ने तस्करों को पकड़ने के लिए खैराटी चौराहे पर घेराबंदी की थी। पुलिस को देख पिकअप चालक तेज रफ्तार में भागने लगा।
विज्ञापन

इस दौरान सेमरहना के पास चकरोड पर पिकअप पलट गया। चालक समेत गो तस्कर अंधेरे और झाड़ियोंं का फायदा उठाकर भाग गए।
भारत-नेपाल सीमा से सटे बरगदवा थाना के इंचार्ज शैलेन्द्र शुक्ला ने बताया कि मंगलवार की सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि एक सफेद पिकअप में गोवंशीय पशुओं को वध के लिए ले जाया जा रहा है।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पशु तस्करों को पकड़ने के लिए खैराटी चौराहे के पास घेराबंदी की थी। पिकअप चालक ने पुलिसकर्मियों को देखते ही वाहन की रफ्तार तेज कर दी। पुलिस की घेराबंदी को तोड़कर आरोपी पशु तस्कर भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो पिकअप अनियंत्रित होकर सेमरहना गांव के पास चकरोड पर पलट गया। उन्होंने बताया कि पिकअप की तलाशी लेने पर 4 गाय और 4 बछड़े अत्यंत क्रूरता से बंधे हुए बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पशु चिकित्साधिकारी ने परीक्षण के बाद 3 गायों और 1 बछड़े को मृत घोषित कर दिया। शेष 4 पशुओं को सुरक्षित स्थान पर भिजवा दिया। थानाध्यक्ष बरगदवा शैलेन्द्र शुक्ला ने बताया कि अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed