फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Four burnt in burning firecrackers admitted to district hospital

Maharajganj News: पटाखा जलाने में चार झुलसे जिला अस्पताल में भर्ती

Sun, 03 Nov 2024 04:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 03 Nov 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
Four burnt in burning firecrackers admitted to district hospital
महराजगंज। दीपावली का उत्साह जनपद के चार परिवारों के लिए फीका हो गया। पटाखा जलाने के चक्कर में इनके घर के सदस्य झुलस गए। उपचार के लिए उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। बर्न वार्ड में इनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

बरवा विद्यापति के किशोर कुमार पुत्र भग्गू बृहस्पतिवार को पटाखा जलाते समय झुलस गए। घर वालों के मुताबिक पटाखा जलाकर न फटने पर वह दोबारा देखने लगे थे, इसी बीच पटाखे का बारूद एकाएक प्रज्वलित होकर छींटे के रूप में उनके ऊपर पड़ गया। इससे वह झुलस गए। उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इसी प्रकार 16 वर्षीय सुदर्शन पुत्र सुभाष निवासी जंगल गर्दी भी पटाखा जलाने के बाद मिस होने पर उठाकर देख रहा था कि अचानक वह फट गया। परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

सोहांस बाजार भिटौली के 50 वर्षीय विनय पुत्र नंदकिशोर भी पटाखे की जद में आकर झुलस गए। लोगों के मुताबिक किसी ने ऊपर जाकर फटने वाला राॅकेट जलाया था जो ऊपर जाने की जगह इनको अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जय प्रकाश नगर के 50 वर्षीय नितिन कुमार बच्चों के जलाए जा रहे पटाखे को दूर से देख रहे थे, इसी बीच एक पटाखा इनके ऊपर ही गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed