{"_id":"612a36078ebc3e79f46f0003","slug":"four-bota-sakhoo-wood-seized-in-rade-maharajganj-news-gkp407050975","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन विभाग की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन विभाग की कार्रवाई
विज्ञापन
छापा मारकर चार बोटा साखू की लकड़ी जब्त
फरेंदा (महराजगंज)। वन विभाग की टीम ने शुक्रवार की रात पिकअप पर अवैध रूप से लदी चार बोटा साखू की लकड़ी बरामद की है। छापा के दौरान मौके पर किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई। फरेंदा वन विभाग व कैंपियरगंज की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर फरेंदा थाना क्षेत्र के पोखरियापुर निवासी राजू यादव के घर पर छापा मारा गया। मकान की चहारदीवारी के अंदर पिकअप पर लकड़ी लदी मिली। टीम ने वाहन पर लदी लकड़ी को कब्जे में लेते हुए रेंज लाया गया। रेंजर विजय श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी राजू यादव के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए मामले की जांच की जा रही है। टीम में वन दरोगा अरुण सिंह, राजकरन, एजाज अहमद, दिलीप कुमार व अमित आदि शामिल रहे।
14 लीटर कच्ची शराब बरामद
फरेंदा। आबकारी विभाग फरेंदा व नौतनवां की संयुक्त टीम ने कोल्हुई क्षेत्र के इंदरजोत, इलाहाबास व पुरंदरपुर क्षेत्र के सूरपार नर्सरी में छापा मारा गया। वहां अलग-अलग जगहों से 14 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। टीम ने मौके से 16 क्विंटल लहन बरामद करते हुए मौके पर ही नष्ट कर दी तथा शराब बनाने वाले उपकरण को जब्त कर लिया गया। यह जानकारी आबकारी निरीक्षक रवि विद्यार्थी ने दी।