फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Former Pradhan's son dies in collision with pickup

Maharajganj News: पिकअप की टक्कर से पूर्व प्रधान के बेटे की मौत

Sun, 29 Sep 2024 05:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 29 Sep 2024 05:40 PM IST
विज्ञापन
Former Pradhan's son dies in collision with pickup
महराजगंज। पनियरा क्षेत्र के मुजुरी बैदा नहर पर रविवार की दोपहर में पिकअप की टक्कर से बाइक सवार पूर्व प्रधान के बेटे की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सुचितपुर बघौना के पूर्व ग्राम प्रधान लालमन निषाद का बड़ा पुत्र राजेश (35) सुबह अपनी पत्नी को बाइक से उसके मायके ग्राम पंचायत रतनपुरवां टोला लौकियां बांध छोड़ने गया था। दोपहर में वह बाइक से ही वहां से घर लौट रहा था। तभी मुजुरी नहर पर पिकअप ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर घायल हो गया।
विज्ञापन

लोगों की मदद से उसे एंबुलेंस से इलाज के लिए पीएचसी लाया गया। जहां जांच के बाद डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष पनियरा निर्भय कुमार सिंह के अनुसार, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed