फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Former PM Atal's birth anniversary celebrated as Good Governance Day

Maharajganj News: सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई पूर्व पीएम अटल की जयंती

Mon, 25 Dec 2023 06:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 25 Dec 2023 06:22 PM IST
विज्ञापन
Former PM Atal's birth anniversary celebrated as Good Governance Day
महराजगंज। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 99वीं जयंती भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष संजय पांडेय की अध्यक्षता में सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई। इसके अलावा जिले में विविध स्थानों पर कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने पूर्व प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म 25 दिसंबर 1924 को ग्वालियर में हुआ था। अटल जी सिर्फ एक नेता ही नहीं बल्कि एक कवि के रूप में भी जाने जाते हैं। अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति में मील का पत्थर साबित हुए हैं।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सतेंद्र सिन्हा ने कहा कि अटल जी का ऋषियों जैसा जीवन सभी राष्ट्र आराधकों के लिए प्रेरणा है। जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी को आज देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्रियों में गिना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, जनार्दन प्रसाद गुप्ता, समीर त्रिपाठी, उमेश जायसवाल, गिरिजेश जायसवाल, प्रमुख वेद शुक्ल, आनंद शंकर वर्मा, ओम प्रकाश जायसवाल, पूर्व प्रमुख नरेंद्र खरवार आदि मौजूद रहे।
फरेंदा प्रतिनिधि के अनुसार, पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुशासन दिवस के रूप में मनाई। पूर्व प्रधानमंत्री के कार्यों का बखान करते हुए पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने भाजपा सरकार द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। पूर्व चेयरमैन राजेश जायसवाल ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री ने देश के विकास के लिए कई कार्य किए। उनके योगदान को देश सदा याद रखेगा। इस दौरान मंडल अध्यक्ष डब्बू सिंह, शंकर जायसवाल, अजय जायसवाल, गौतम पटवा, मोनू पांडेय मौजूद रहे।

नौतनवा प्रतिनिधि के अनुसार, नौतनवा कस्बा स्थित अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर विधायक ऋषि त्रिपाठी, ब्लाॅक प्रमुख राकेश मद्धेशिया, चेयरमैन बृजेश मणि त्रिपाठी ने माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया। ऋषि त्रिपाठी ने कहा कि अटलजी ने पूरा जीवन जनता की सेवा में ही लगा दिया। इसी क्रम में भाजपा नेता जितेन्द्र जायसवाल ने भी कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed