{"_id":"65883b01b1d9e33d300ea0c6","slug":"former-king-of-nepal-reached-bhairahawa-nepal-administration-alert-in-border-area-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-12406-2023-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: भैरहवा पहुंचे नेपाल के पूर्व नरेश, सीमावर्ती क्षेत्र में नेपाल प्रशासन सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: भैरहवा पहुंचे नेपाल के पूर्व नरेश, सीमावर्ती क्षेत्र में नेपाल प्रशासन सतर्क
Sun, 24 Dec 2023 07:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 24 Dec 2023 07:36 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। नेपाल में राजशाही की वापसी समेत अन्य मांगों को लेकर पूर्व नरेश ज्ञानेंद्र वीर विक्रम शाहदेव जनता के बीच पहुंच रहे हैं। स्वयं उनकी ओर से अपनी बात जनता तक पहुंचाई जा रही है। पूर्व नरेश के भ्रमण कार्यक्रम को लेकर नेपाल प्रशासन सतर्क हो गया है। रविवार को भैरहवा में उनका स्वागत किया गया। जुलूस में शामिल होकर लोगों ने अपने उत्साह का परिचय दिया। सोमवार को पांच जिले में अभिनंदन समारोह को लेकर नेपाली प्रशासन अलर्ट है। कपिलवस्तु, रुपनेही, नवलपरासी, अर्धखांची, पलपा, शक्ति पीठ और मंदिरों में कार्यक्रम होगा।
नागरिक अभिनंदन मूल आयोजन समिति रुपनदेही के तत्वावधान में रविवार को भैरहवा में पूर्व नरेश का स्वागत हुआ। गौतम बुद्ध एयरपोर्ट पर पूर्व राजा का स्वागत करने के बाद जुलूस अनेक मार्गों से होते हुए होटल पहुंचा। आयोजन समिति के संयोजक डॉ. राम बस्यल ने कहा कि इसके पहले झापा, नेपालगंज, घनगढ़ी, सुर्खेत, इंरुआ, भक्तपुर में राजा के कार्यक्रम का आयोजन हो चुका है।
पूर्व राजा के पक्ष में जनता का समर्थन मिल रहा है। हिंदु नेता दुर्गा प्रसाद पांडेय ने कहा कि नेपाल की जनता हिंदु राष्ट्र की मांग, राज्य संस्था की स्थापना को लेकर पूर्व राजा के साथ है। क्योंकि, राजनीतिक पार्टियों ने जनता का शोषण कर अपना विकास किया है। पूर्व नरेश के भ्रमण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी, वीर गोर्खाली, शिवसेना नेपाल, नेपाल बजरंग दल, नेपाल विश्व हिन्दू परिषद, शाही युवा शक्ति के हजारों कार्यकर्ता जुटे हैं।