फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Former employee accused of embezzling Rs 17.35 lakh, FIR lodged

Maharajganj News: पूर्व कर्मचारी पर 17.35 लाख रुपये के गबन का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

Tue, 30 Dec 2025 01:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Former employee accused of embezzling Rs 17.35 lakh, FIR lodged
जल जीवन मिशन से जुड़ी कल्पतरु कंपनी का सरिया, सीमेंट और पूर्व बकाया रकम गबन करने का आरोप
विज्ञापन

अप्रैल 2025 में कंपनी के वार्षिक ऑडिट के दौरान हुआ मामले का खुलासा
संवाद न्यूज एजेंसी
भिटौली। जल जीवन मिशन से जुड़ी कल्पतरु कंपनी में कंस्ट्रक्शन कार्य के दौरान लाखों रुपये के गबन का मामला सामने आया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज हुई है।
गोरखपुर जनपद के गोरखनाथ थाना क्षेत्र के आज़ाद नगर सेक्टर-4 निवासी राजेश कुमार पांडेय ने भिटौली थाने में तहरीर दी। उन्होंने अपने पूर्व कर्मचारी धर्मेंद्र चौबे उर्फ राहुल चौबे पर 17,35,770 रुपये के गबन, धोखाधड़ी एवं जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता के अनुसार, वह जल जीवन मिशन योजना में कंस्ट्रक्शन का कार्य करते हैं। कंपनी से प्राप्त सीमेंट, सरिया व अन्य निर्माण सामग्री का भुगतान प्राप्ति के आधार पर उसके खाते से समायोजित किया जाता है। कार्य संचालन के लिए नवंबर 2024 में धर्मेंद्र चौबे को वेतन पर रखा गया। कंपनी की ओर से ऑथराइजेशन लेटर देकर कार्य की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन

आरोप है कि इसी का दुरुपयोग करते हुए धर्मेंद्र चौबे ने कंपनी के भिटौली थाना क्षेत्र के रुदलापुर व फरेंदा स्थित गोदामों से सरिया, सीमेंट और पूर्व बकाया सहित कुल 17,35,770 रुपये का गबन कर लिया। मामले का खुलासा अप्रैल 2025 में कंपनी के वार्षिक ऑडिट के दौरान हुआ। जब शिकायतकर्ता ने आरोपी से धनराशि लौटाने की मांग की तो वह टालमटोल करता रहा। आरोप है कि 4 दिसंबर 2025 को रुपये मांगने पर आरोपी धर्मेंद्र चौबे ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र ने बताया कि शिकायतकर्ता की तहरीर पर आरोपी धर्मेंद्र चौबे पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed