फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Formation of new executive of Atewa, Hesamuddin becomes block president

Maharajganj News: अटेवा की नई कार्यकारिणी का गठन, ब्लॉक अध्यक्ष बने हेसामुद्दीन

Wed, 14 Aug 2024 03:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 14 Aug 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
Formation of new executive of Atewa, Hesamuddin becomes block president
महराजगंज। अटेवा पेंशन बचाओ मंच की ओर से मंगलवार को सदर बीआरसी पर मंडल अध्यक्ष नवीन श्रीवास्तव की अध्यक्षता में नई ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन किया गया। हेसामुद्दीन सिद्दीकी ब्लॉक अध्यक्ष, सोहन सहानी को ब्लॉक महामंत्री, सुनील गौतम और प्रदीप वर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विपिन यादव को कोषाध्यक्ष, राकेश वर्मा को ब्लॉक संरक्षक, अवनीश वर्मा को संगठन मंत्री मनोनीत किया गया। जिलाध्यक्ष टीपी सिंह ने बताया कि हमें अपने आंदोलन को तेज करना होगा। इसी क्रम में 15 जुलाई से अटेवा की ओर से पेंशन जागरूकता एवं सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। जिला उपाध्यक्ष शिव प्रताप सिंह ने बताया कि पेंशन आंदोलन को नई धार देने के लिए प्रत्येक ब्लॉक में एनपीएस देश के लिए घातक नामक गोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष राघवेन्द्र गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी सुधीर त्रिपाठी, जिला प्रवक्ता अखिलेश पाठक, राजेश धारिया, मनोज कुमार, राजेश पटेल, राजेश कश्यप, मनोज पांडेय, सुनील कुमार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed