{"_id":"5ceed737bdec22070f6803a3","slug":"forget-the-construction-of-the-ballast-on-the-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर गिट्टी गिराकर निर्माण कराना भूल गया विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर गिट्टी गिराकर निर्माण कराना भूल गया विभाग
Thu, 30 May 2019 12:32 AM IST
राकेश पांडेय
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो)
Published by: राकेश पांडेय
Updated Thu, 30 May 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
सड़क पर गिट्टी गिराकर निर्माण कराना भूल गया विभाग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पनियरा (महराजगंज)। क्षेत्र के सतगुर-रानीपुर (सीवान)से अड़बड़हां तक की सड़क का निर्माण कार्य नियत समय बीत जाने के बाद भी शुरू नहीं हो पाया है। कार्यदायी संस्था की तरफ से सड़क पर सिर्फ गिट्टी गिराकर छोड़ दिया गया है, जिससे आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, मार्च माह में इस मार्ग का निर्माण कार्य पूरा होना था, लेकिन समय सीमा बीत जाने के बाद भी अभी इसका निर्माण शुरू भी नहीं हुआ है।
पनियरा ब्लॉक में लोक निर्माण विभाग की लापरवाही का खामियाजा जनता भुगत रही है। क्षेत्र के सतगुर-रानीपुर से अड़बड़हां को जोड़ने वाली सड़क मार्च माह में ही पूरा होनी थी। लेकिन समय सीमा बीत जाने के बाद भी सड़क आधी अधूरी है। सड़क पर बड़ी-बड़ी गिट्टी होने के कारण लोगों का आना-जाना मुश्किल हो रहा है। क्षेत्र के अष्टभुजा श्रीवास्तव, चंद्रमोहन शर्मा, धीरज त्रिपाठी, महेंद्र चौधरी, अजय निषाद, राकेश निषाद, रामचंद्र प्रसाद, मुन्ना निषाद, बाबूलाल गुप्ता सहित अन्य ने लोक निर्माण विभाग से सड़क निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने की मांग की है। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग अधिशासी अभियंता सुग्रीव राम का कहना है कि इस सड़क निर्माण जल्द ही पूरा करने का निर्देश दिया गया है।