फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Forest tugs could not get authority certificate

Maharajganj News: वन टागियां को नहीं मिल सका अधिकार प्रमाणपत्र

Fri, 20 Sep 2024 05:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 20 Sep 2024 05:31 AM IST
विज्ञापन
Forest tugs could not get authority certificate
महराजगंज। वन अधिकार अधिनियम प्रभावी होने के बाद भी अधिकार प्रमाण पत्र से वंचित वन टांगिया समुदाय के लोगों ने बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग किया कि वन टांगिया समुदाय को अधिकार प्रमाणपत्र निर्गत किया जाए क्योंकि वन अधिकार अधिनियम के तहत उन्हें यह अधिकार प्रदान किया गया है।
विज्ञापन

डीएम को दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि वन अधिकार अधिनियम लागू होने के बाद भी सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग के वन टांगिया समुदाय के लोगों को उनका हक नहीं प्राप्त हो रहा है। सभी तरह के प्रपत्रों की उपलब्धता के बाद भी भूमि का अधिकार प्रमाण पत्र प्रशासन ने नहीं उपलब्ध कराया न ही चकबंदी प्रक्रिया में बदलाव कराया गया। वन भूमि पर कब्जा रखने के बाद भी वनटांगिया उस भूमि के मालिक नहीं हैं। इसलिए जनपद के 18 वन टांगिया ग्रामों में चकबंदी बंदोबस्त कराते हुए प्रशासन वन टांगिया को अधिकार प्रमाणपत्र मुहैया कराए।
विज्ञापन

चकबंदी बंदोबस्त गजट होने के बाद अगर अधिकार प्रमाणपत्र नहीं मिला तो वनटांगिया वन भूमि से वंचित कर दिए जाएंगे। भलुवहिया, सिंहपुर, खुर्रमपुर, हथियहवा, आजादनगर, अचलगढ़ व चेतराम के वन टांगिया प्रशासनिक लापरवाही से खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। ऐसे में प्रशासन चकबंदी की विसंगतियों को दूर कराते हुए अधिकार प्रमाणपत्र निर्गत करे। वन टांगिया विकास समिति के अध्यक्ष जयराम प्रसाद, रामानंद शर्मा, सुग्रीव, राजेंद्र, सीताराम, अशोक, रामजी, राजाराम, रामशंकर, सुभाषचंद्र निषाद, श्याम बिहारी, मदन भारती सहित अन्य लोग ज्ञापन सौंपने वालों में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed