{"_id":"6547ebc1c3fccd9068095407","slug":"forest-security-team-recovered-34-pieces-of-chiran-from-poultry-farm-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1022-9054-2023-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: वन सुरक्षा टीम ने मुर्गीफार्म से 34 नग चिरान किया बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: वन सुरक्षा टीम ने मुर्गीफार्म से 34 नग चिरान किया बरामद
विज्ञापन
मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई, बरामद लकड़ी को रेंज को सुपुर्द किया
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। मधवलिया रेंज के दुधराई बीट में वन सुरक्षा टीम ने छापा मारकर रविवार को दिन में मुर्गीफार्म व एक अन्य जगह से कुल 34 नग साखू व सागौन का चिरान बरामद किया है। एक साखू का बोटा भी मिला है। टीम ने बरामद लकड़ी को आवश्यक कार्रवाई के लिए वन क्षेत्राधिकारी को सौंप दिया।
वन सुरक्षा टीम को मुखबिर से दुधराई बीट में प्रधान के मुर्गीफार्म में लकड़ी रखने की सूचना मिली थी। जिसके बाद टीम ने मुर्गीफार्म व आसपास के स्थलों से कुल 34 नग सागौन, एक बोटा साखू व एक हाथ आरा को बरामद करते हुए उसे मधवलिया के वनकर्मियों को सौंपा है। वन सुरक्षा टीम का नेतृत्व कर रहे मोहन सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर टीम के सदस्य राजेश यादव, हरिराम यादव व अमर के साथ मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की गई। बरामद लकड़ी को मधवलिया रेंज के वनकर्मियों को सुपुर्द करते हुए केस दर्ज करने के लिए कहा गया है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
सुरक्षा टीम से कमजोर दिख रहा रेंज का नेटवर्क
मधवलिया रेंज के वनकर्मियों का नेटवर्क सुरक्षा टीम से कमजोर दिख रहा है। दूर बैठे सुरक्षा टीम को अनैतिक रूप से संचालित गतिविधियों की जानकारी हो जा रही है, जबकि जिसका वन क्षेत्र है वहां के वनकर्मियाें को भनक तक नहीं लग पा रही है।