फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Forest Ranger Manish Rana stated that the leopard has been sighted for several days, but it does not head towards the populated area.

Maharajganj News: तेंदुआ दिखने से वनकर्मियों ने सुरक्षा को लेकर किया गश्त

Thu, 29 Oct 2026 02:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Forest Ranger Manish Rana stated that the leopard has been sighted for several days, but it does not head towards the populated area.
नौतनवा। सोहगी बरवा वन्यजीव प्रभाग लक्ष्मीपुर रेंज के टेढ़ीघाट बीट के जंगल में कजरी गांव के बनकटवा टोले के पास तेंदुआ दिखा है। इसके बाद सुरक्षा को लेकर वनकर्मियों ने गश्त बढ़ा दी है।
विज्ञापन

लक्ष्मीपुर रेंज के टेढ़ीघाट बीट के जंगल के किनारे बसे गांव कजरी के बनकटवा के पास तेंदुआ दिखने की सूचना वनकर्मियों को मिली थी। वन दरोगा मनीष राणा रात में गश्त पर निकले तो तेंदुआ दिखा। उसके बाद से वन दरोगा वनकर्मियों के साथ सुरक्षा को लेकर गश्त बढ़ा दी। गत मंगलवार की रात जंगल के किनारे गश्त किया और ग्रामीणों सतर्क रहने की हिदायत दी। उन्होंने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए बताया कि पशुओं को लेकर जंगल में न जाएं। यदि कहीं तेंदुआ दिखता है तो तत्काल सूचना दें उसके साथ छेड़छाड़ न करें और भीड़ न लगाएं।
विज्ञापन

वन दरोगा मनीष राणा ने बताया कि तेंदुआ कई दिनों से दिख रहा है लेकिन वह आबादी की तरफ नहीं जाता है। सुरक्षा को लेकर वनकर्मियों के साथ गश्त किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed