फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Forest guard posted in Banki range won two gold medals

Maharajganj News: बांकी रेंज में तैनात वनरक्षक ने जीते दो स्वर्ण पदक

Fri, 10 Oct 2025 02:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 02:59 AM IST
विज्ञापन
Forest guard posted in Banki range won two gold medals
पनियरा। बांकी रेंज में तैनात वनरक्षक आलोक कुमार यादव ने लखनऊ के गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट कॉलेज में आयोजित 28 वीं उत्तर प्रदेश वन खेलकूद प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इसमें भारोत्तोलन में दो स्वर्ण और वेस्ट स्ट्रांग मेन का खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता छह से आठ अक्तूबर तक आयोजित की गई। आलोक कुमार यादव वर्ष 2020 में वनरक्षक के पद पर तैनात हुए थे। वर्तमान में वह बांकी रेंज पनियरा के दौलतपुर बीट में तैनात हैं। वे शुरू से कुश्ती और खेलकूद में मेधावी रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह कुश्ती के बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश खेलकूद में कुश्ती नहीं है। इस वजह से उन्होंने अपना ध्यान भारोत्तोलन में लगाया। कठिन परिश्रम करके अपने आपको तैयार किया। उनकी इस उपलब्धि पर पनियरा वन क्षेत्राधिकाररी जगदंबा पाठक, वन दरोगा मनीष तिवारी, अजीत पति त्रिपाठी, डीडी राय, प्रवीण सिंह, विशाल गौड़, सिद्धांत तिवारी सहित अन्य वन कर्मियों ने उन्हें बधाई दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed