फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Forest department's bulldozer will run on hundreds of houses

Maharajganj News: सैकड़ों घरों पर वन विभाग का चलेगा बुलडोजर

Mon, 05 Feb 2024 05:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 05 Feb 2024 05:04 PM IST
विज्ञापन
Forest department's bulldozer will run on hundreds of houses
महराजगंज/निचलौल। सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग के अंतर्गत निचलौल वन रेंज की भूमि पर बने सैकड़ों घरों पर बुलडोजर चलवाने की तैयारी में वन विभाग जुट गया है। इससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया है। सोमवार को दर्जनों लोग रेंज परिसर पहुंचे और अधिकारियों से आशियाना न उजाड़ने की गुहार लगाई।
विज्ञापन


बजहा उर्फ अहिरौली गांव के टोला आजाद नगर निवासी तपसी, शहबान, काशी, रामेशर आदि ने बताया कि बस्ती में करीब 100 से अधिक घर बसे हैं। इस पर करीब 1500 आबादी निवास करती है। उक्त भूमि पर वह लोग करीब सात दशक से काबिज हैं। भूमि पर आशियाना बनाकर रहने के साथ ही कृषि कार्य भी कर रहे हैं। इतना ही नहीं उक्त भूमि पर काबिज होने के लिए विभाग की ओर से एक रसीद भी उन्हें मिली है, लेकिन वन विभाग की ओर से ग्रामीणों को अचानक भूमि खाली करने के लिए कहा गया तो वह लोग सन्न हो गए हैं। निचलौल वन क्षेत्राधिकारी सुनील राव ने कहा कि आजाद नगर की आबादी जंगल से सटा हुआ है। उक्त आबादी की करीब 20 हेक्टेयर भूमि वन विभाग के नक्शा में है। इस पर सैकड़ों घर बने हुए हैं। विभाग के उच्चाधिकारियों के निर्देश पर भूमि की सीमांकन प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही भूमि खाली करने के लिए ग्रामीणों को नोटिस जारी की जाएगी। अगर लापरवाही बरती गई, तो घरों पर बुलडोजर चलवाकर भूमि खाली कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed