फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Forest department will provide teak sapling, take advantage

Maharajganj News: सागौन का पौधा उपलब्ध कराएगा वन विभाग, लाभ उठाएं प्रधान

Mon, 17 Jul 2023 01:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jul 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
Forest department will provide teak sapling, take advantage
- सोहगीबरवां वन्यजीव प्रभाग की ओर से सात ब्लॉकों में अधिक से अधिक पौधे लगवाने पर होगा जोर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। सोहगीबरवां वन्यजीव प्रभाग की ओर से प्रभाग में पड़ने वाले सात ब्लॉकाेंं के कुल 577 ग्राम पंचायतों में सागौन के पौधे उपलब्ध कराने की व्यवस्था बनाई गई है। इच्छुक ग्राम प्रधान विभाग से संपर्क कर पौध प्राप्त करते हुए पर्यावरण संरक्षण में अहम भूमिका निभा सकते हैं।
सोहगीबरवां वन्यजीव प्रभाग में सदर, मिठौरा, घुघली, सिसवा, निचलौल, लक्ष्मीपुर व नौतनवां को शामिल किया गया है। ऐसे में इन ब्लॉकों के कुल 577 ग्राम पंचायतों से जुड़े प्रधानों को सागौन का पौधा लगवाने के लिए विभाग प्रेरित कर रहा है। ग्राम्य विकास के लक्ष्य से इतर इन पौधों को वन विभाग की ओर से निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। जिससे कि प्रधान उसे सुरक्षित ढंग से लगवाते हुए उन्हें सुरक्षित रखने की दिशा में पहल करें। पौध प्राप्त करने के इच्छुक प्रधान प्रभागीय वनाधिकारी से संपर्क कर लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन

-----------------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

700 से 800 पौधे उपलब्ध कराने पर होगा जोर
प्रभाग के अंतर्गत आने वाले प्रत्येक ग्राम प्रधानों को 700 से 800 पौधे दिए जाने की दिशा में प्रयास किया जाएगा। पौध के लिए प्रधानों को पर्ची मिलेगी, जिसका उठान उनको कराना होगा।
-------------------------------------------------
ग्राम पंचायतों में सागौन के अधिक से अधिक पौधों को लगाने के लिए ग्राम प्रधानों दिए जाएंगे। वे उसे प्राप्त कर सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षित ढंग से लगवाना सुनिश्चित करें।
पुष्प कुमार कांधला, प्रभागीय वनाधिकारी सोहगीबरवां वन्यजीव प्रभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed