फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Foreign woman arrested at Maharajganj Nepal border, trying to reach India via footpath

Maharajganj News: पगडंडी रास्ते भारत में घुसपैठ कर रही थी, चीन की है रहने वाली- स्थानीय युवक भी था संग

Sat, 10 Jan 2026 03:19 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज Published by: रोहित सिंह Updated Sat, 10 Jan 2026 03:19 PM IST
सार

हिरासत में ली गई महिला का नाम तेनजिन त्सेपो निवासी राष्ट्र चीन बताया जा रहा है। महिला के पास से विभिन्न पहचान पत्र एवं रसीद आदि बरामद हुए हैं। जबकि वीजा और पासपोर्ट महिला अब तक नहीं दिखा पाई है। खुफिया एजेंसियों की टीम लगातार पूछताछ में जुटी हुई है।

विज्ञापन
Foreign woman arrested at Maharajganj Nepal border, trying to reach India via footpath
गिरफ्तार विदेशी महिला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नौतनवा पुलिस ने शुक्रवार को भारत-नेपाल के सीमावर्ती गांव बैरिया बाजार के पगडंडी रास्ते भारतीय सीमा में घुसपैठ करते एक विदेशी महिला को हिरासत में लिया है। महिला के साथ एक स्थानीय युवक को भी पुलिस अपनी हिरासत में है। उन्हें थाने पर लाया गया है।

विज्ञापन


हिरासत में ली गई महिला का नाम तेनजिन त्सेपो निवासी राष्ट्र चीन बताया जा रहा है। महिला के पास से विभिन्न पहचान पत्र एवं रसीद आदि बरामद हुए हैं। जबकि वीजा और पासपोर्ट महिला अब तक नहीं दिखा पाई है। खुफिया एजेंसियों की टीम लगातार पूछताछ में जुटी हुई है। 

विज्ञापन

बता दें कि अभी पांच दिनों पूर्व ही नौतनवा कस्बे से एक अमेरिकी महिला भी पकड़ी गई थी। हालांकि आव्रजन विभाग की जांच और पूछताछ में स्थिति संतोषजनक मिलने पर उसे छोड़ दिया गया था। एक सप्ताह के अंदर इस तरह की लगातार दूसरी घटना ने सभी को स्तब्ध कर दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की दोपहर पकड़ी गई विदेशी महिला किसी स्थानीय युवक के जरिए पगडंडी मार्ग होते हुए नेपाल से नौतनवा थाना क्षेत्र के ग्राम बैरिया बाजार में पहुंची थी। जहां से एक कार से महिला गोरखपुर की तरफ रवाना होने ही वाली थी कि सूचना के आधार पर वह पुलिस के हत्थे चढ़ गई।

थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने बताया कि एक विदेशी महिला को पकड़ा गया है। चीन की नागरिक प्रतीत हो रही है। फिलहाल अभी महिला के पास से कोई ऐसा पुख्ता प्रमाण प्राप्त नहीं हुआ है जो उसकी नागरिकता को स्पष्ट कर सके। खुफिया एजेंसियों की टीम द्वारा पूछताछ एवं जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed