फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Foreign nationals are often caught on the Sonauli border

सोनौली सीमा पर अक्सर पकड़े जाते हैं विदेश नागरिक

Mon, 21 Feb 2022 11:05 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 11:05 PM IST
विज्ञापन
Foreign nationals are often caught on the Sonauli border
सोनौली सीमा पर अक्सर पकड़े जाते हैं विदेश नागरिक
विज्ञापन

महराजगंज। नेपाल से लगते सोनौली बार्डर पर अक्सर गलत तरीके से सीमा पार करते विदेशी नागरिक पकड़े जाते हैं। कई बार तो नशे की हालत में नेपाल से विदेशी नागरिक गलती से भारतीय सीमा में चले आते हैं, तो कभी फर्जी कागजात के सहारे नेपाल जाने की कोशिश करते हैं। सीमावर्ती क्षेत्र में सघन जांच की वजह से ऐसे मामले में पकड़ में आ जाते हैं।
सोनौली कोतवाली से मिली जानकारी के अनुसार 19 जुलाई 2020 को फर्जी दस्तावेज के सहारे भारत से नेपाल जा रहा रोमानिया नागरिक आनेट ड्रॉधोस को गिरफ्तार किया था। 12 अप्रैल 2021 लॉकडाउन के समय भारत से नेपाल जाते हुए ब्राजील के पाल लोमांगा नोम्बे को पकड़कर दिल्ली दूतावास भेजा गया। 23 नवंबर 2021 को नेपाल से भारत मे प्रवेश के दौरान सोनौली के मुख्य गेट पर चीन के नागरिक फेंग चांगवेन को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

11 दिसंबर 2021 को नेपाल से भारत में प्रवेश की जिद कर रहे चीन के नागरिक जेंग चांगवेनसु को पकड़ा गया। उसे कड़ी चेतावनी के बाद नेपाल पुलिस का सौप दिया गया। 1 जनवरी 2022 को नेपाल से नशे की हालत में भटक कर पहुंचे जर्मनी के नागरिक कुरतग्रेगोर को पकड़ा गया। पूछताछ के बाद नेपाल पुलिस को सौप दिया गया। 19 फरवरी 2022 दो रूसी नागरिक फर्जी वीजा के साथ भारत से नेपाल जाने के दौरान सरहद पर गिरफ्तार हुए। इनका नाम स्टेनिस ला कराटे एवं इस्निटस स्वीट लाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बार्डर पर पुलिस हमेशा सतर्क रहती है। जांच के दौरान अगर कोई संदिग्ध दिखता है, तो उससे पूछताछ की जाती है। सीमावर्ती क्षेत्र में कहीं भी कोई संदिग्ध दिखता है, तो त्वरित कार्रवाई की जाती है।
प्रदीप गुप्ता, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed