फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   force will vircutual raily

वर्चुअल रैली पर रहेगा जोर, डोर-टू डोर पहुंचेंगे प्रत्याशी

Sun, 09 Jan 2022 10:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
force will vircutual raily
वर्चुअल रैली पर रहेगा जोर, डोर-टू डोर पहुंचेंगे प्रत्याशी
विज्ञापन

15 जनवरी तक नहीं होगी रैली, जनसभा, पदयात्रा, नियम का सख्ती से कराया जाएगा पालन
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। चुनावी बिगुल बज चुका है। हर स्तर पर तैयारी बेहतर ढंग से की जा रही है। प्रशासन की ओर से चुनाव बेहतर ढंग से कराने के लिए सभी जरूरी बिंदुओं पर ध्यान दिया जा रहा है। कोविड की वजह से चुनाव के दौरान नियमो में परिवर्तन कर दिया गया है। वहीं आयोग की गाइड लाइन का सख्ती से पालन कराने के लिए पूरी कार्य योजना जिला प्रशासन की ओर से तैयार कर ली गई है।
जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में पत्रकारो से बातचीत कर चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नियमों के तमाम परिवर्तन हुए है। कोविड से बचाव के लिए पूरा फोकस रहेगा। इस चुनावी गतिविधियां भी कोरोना गाइड लाइन के अनुसार ही संचालित होंगी। उन्होंने बताया कि 15 जनवरी तक रैली, पदयात्रा, जनसभा आदि नहीं होगी। वर्चुअल रैली होगी। कार्यक्रम के लिए जब अनुमति मिलनी शुरू होगी तो उस वक्त नियमों का सख्ती से पालन करना होगा। पहले से चिह्नित स्थानों की सूची देने के साथ ही यह बताना होगा कि कितने लोग शामिल होंगे, स्थान की क्षमता क्या है। रैली में आने वाले लोगों को मास्क एवं सैनिटाइजर आयोजक को देना होगा। यह व्यय होने वाली धनराशि भी प्रत्याशी के खर्च में जुडे़गी। खास बात यह है कि अगर निर्धारित संख्या से ज्यादा लोग पहुंचे, मास्क वितरित नहीं हुआ तो अनुमति रद्द करने के साथ ही केस भी दर्ज कराया जाएगा। प्रत्याशी घर-घर पहुंचकर प्रचार करेंगे। उनके साथ पांच से अधिक लोग नहीं होने चाहिए। सोशल मीडिया पर होने वाले प्रचार पर भी प्रशासन की नजर रहेगी। नाइट कर्फ्यू रात 8 से सुबह 8 बजे रहेगा। इस बीच सारी गतिविधियां बंद रहेंगी। सुविधा पोर्टल के माध्यम से चुनाव के दौरान गाड़ियों को चलाने की अनुमति ऑनलाइन मिलेगी। नामांकन में पांच से अधिक गाड़ियां शामिल नहीं होंगी।
विज्ञापन

नहीं मनेगा जीत पर जश्न
चुनाव जीतने के बाद जश्न नहीं मनाया जाएगा। इसके लिए राजनीतिक दलों के साथ बैठक कर निर्देश दिया जा चुका है। जिम्मेदारों को भी निगरानी के लिए नामित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव कर्मियों को लगेगा बुस्टर डोज
चुनाव ड्यूटी में लगे सभी कर्मियों को बूस्टर डोज लगाने की व्यवस्था की गई है। पोलिंग एजेंट, काउंटिंग कर्मी, एजेंट को दोनों डोज कर टीका लगना हर हाल में जरूरी है।
नामांकन में जाएंगे सिर्फ दो लोग
नामांकन के दौरान प्रत्याशी के साथ कक्ष में सिर्फ दो लोगों को प्रवेश की अनुमति होगी। वहीं कोरोना पॉजिटिव के लिए पोस्टल मतदान की सुविधा दी जाएगी। वह घर बैठे ही मतदान कर सकेंगे। निशक्त एवं बुजुर्गों के लिए भी यह सुविधा दी गई है। कोविड पॉजिटिव को अपना प्रमाणपत्र भी पोस्टल बैलेट के साथ लगाना अनिवार्य होगा। नामांकन के बाद ही ऐसे लोगों को चिह्नित कर व्यवस्था दुरुस्त कर ली जाएगी। बीएलओ का जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जिले में कंट्रोल रूम सक्रिय
जिले में कंट्रोल रूम को सक्रिय कर दिया गया है। जिला समाज कल्याण अधिकारी एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी को कंट्रोल रूम का प्रभार सौंपा गया है। 9936770670, 9936773770, 9936770118, 9936770280 पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। इसके अलावा 05523-22103, 22105 लैंडलाइन नंबर को भी सक्रिय कर दिया गया है।
प्रचार वाहन पर 50 हजार से अधिक मिलने पर होगी कार्रवाई
चुनाव के दौरान प्रचार वाहन पर 50 हजार से अधिक रकम मिली तो कार्रवाई की जाएगी। रकम के बारे में प्रमाण भी दिखाना पडेगा। 10 हजार तक की प्रचार सामग्री से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। 18 स्टेटिक टीम का गठन हो चुका है। जिले में चिह्नित स्थानों पर टीम जांच करेगी। टीम में एक मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस कर्मी भी रहेंगे। 10 लाख से अधिक रकम मिलने पर सीधे इनकम टैक्स विभाग को सूचित किया जाएगा। रकम मिलने के बाद प्रमाणित तथ्यों को दिखाना पडे़गा। अगर समुचित तथ्य प्रस्तुत नहीं किया गया तो कार्रवाई की जाएगी। फ्लाइंग स्कॉट भी सक्रिय कर दिया गया है।
बरामद रकम कोषागार में जमा होगा
डीएम ने बताया कि चुनाव के दौरान बरामद रकम को कोषागार में जमा किया जाएगा। रकम में बारे में समुचित साक्ष्य जिला स्तरीय कमेटी के सामने प्रस्तुत करने के बाद कमेटी रकम रिलीज करने की अनुमति देगी। इसके लिए जरूरी प्रक्रिया को पूरा करना पडे़गा। सीडीओ की अध्यक्षता में कमेटी का गठन कर दिया गया है।

चुनाव की समय सारणी
जिले में निर्वाचन की अधिसूचना 4 फरवरी को जारी होगी। 11 फरवरी से नामांकन होगा। 14 फरवरी को नाम निर्देशन पत्रों की जांच, 16 फरवरी को नाम वापसी, 3 मार्च को मतदान होगा। 10 मार्च को मतगणना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed