{"_id":"636e97b5e2667f5d3b720716","slug":"for-the-treatment-of-the-son-the-mother-sold-the-ornaments-then-the-father-mortgaged-the-land-maharajganj-news-gkp457056246","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्यार में धोखा मिलने पर काट लिया था गला: अब बेटे के इलाज के लिए मां ने बेचे गहने, बाप ने गिरवी रखी जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्यार में धोखा मिलने पर काट लिया था गला: अब बेटे के इलाज के लिए मां ने बेचे गहने, बाप ने गिरवी रखी जमीन
Sat, 12 Nov 2022 03:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Nov 2022 03:39 PM IST
सार
पुरंदरपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक हैदराबाद में काम के सिलसिले में गया। युवक का दो दिन पूर्व सोशल मीडिया में गलैंडर से गला काटने का वीडियो वायरल हुआ था। वह एक युवती से प्यार में धोखा खाने का जिक्र करते हुए खुद गलैंडर से गला काट लिया।
विज्ञापन
युवक का गला कटने के बाद उसके इलाज के लिए गहने बेचने जाती मां व पड़ोसी।
- फोटो : MAHARAJGANJ
विस्तार
प्यार में हुआ धोखा तो युवक ने गलैंडर से गला काट कर जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। युवक अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा है। उसके इलाज के लिए परिजनों को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। बेटे के इलाज के लिए मां ने गहने बेच दिए तो पिता ने जमीन गिरवी रख दी है।
पुरंदरपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक हैदराबाद में काम के सिलसिले में गया। युवक का दो दिन पूर्व सोशल मीडिया में गलैंडर से गला काटने का वीडियो वायरल हुआ था। वह एक युवती से प्यार में धोखा खाने का जिक्र करते हुए खुद गलैंडर से गला काट लिया।
जानकारी परिजनों को हुई तो तत्काल हैदराबाद के लिए रवाना हो गए। परिवार की हालत ठीक न होने के कारण बेटे के इलाज के लिए रुपये जुटाना भारी पड़ा तो मां ने गहने बेच दिए। पिता ने जमीन गिरवी रख दी। भाई भी पैसे के लिए रिश्तेदारों के यहां भटक रहा है। पड़ोसी भी मदद कर रहे हैं।
विज्ञापन
बड़े भाई ने बताया कि इलाज काफी महंगा साबित हो रहा है। जिसके लिए पूरा परिवार परेशान है। बताया जा रहा है कि युवक के गले में 15 टांके लगे हैं। फिर भी अब तक बोलने की स्थिति में नहीं है। परिवार के लोग युवक के स्वस्थ होने की उम्मीद लगाए हुए हैं। सीओ कोमल प्रसाद मिश्र का कहना है कि घटना दूसरे जगह की है। युवक के गला काटने का वीडियो वायरल हुआ है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई होगी।